JABALPUR:अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयार किया सॉफ्टवेयर, बेखौफ सफर और फील गुड कराने का प्रयास

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
JABALPUR:अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयार किया सॉफ्टवेयर, बेखौफ सफर और फील गुड कराने का प्रयास

Jabalpur. ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए जबलपुर रेल मंडल ने क्रिस की मदद से एक सॉफ्टवेयर बनवाया है। जिसके जरिए संबंधित महिला की जानकारी तुरंत रेल सुरक्षा बल तक पहुंच जाएगी। हालांकि अभी तक ट्विटर के जरिए रेल प्रबंधन ने अनेक यात्रियों की शिकायतों को तत्काल दूर कराया है। लेकिन ऐसे यात्री जो सोशल मीडिया से अभी तक उतने फ्रेंडली नहीं हैं उन महिला यात्रियों के लिए यह सॉफ्टवेयर काफी सुविधाजनक होगा। फिलहाल यह व्यवस्था चुनिंदा ट्रेनों में ही शुरू की गई है। जल्द इसका विस्तार किया जाएगा। 



महिला यात्रियों की सुरक्षा में अहम 



दरअसल इस सॉफ्टवेयर का उद्देश्य महिला यात्रियों के मन में सुरक्षा के प्रति भय और चिंता को दूर करने के साथ उन्हें फीलगुड का अनुभव कराना है। क्रिस की मदद से तैयार इस सॉफ्टवेयर के जरिए टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है। सॉफ्टवेयर महिला यात्री के अकेले होने की जानकारी रीड कर पीएनआर नंबर, बर्थ का विवरण संबंधित पोस्ट अधिकारी को प्रेषित करता है। जो संबंधित स्टेशन पर तैनात अमले को भेजी जाती है। 



यह सुविधा अभी जबलपुर रेल मंडल की 9 ट्रेनों में शुरू की गई है। इसमें महाकौशल एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, नागपुर सुपरफास्ट, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और मुंबई मेल शामिल हैं। हर ट्रेन में दो इंचार्ज और दो कांस्टेबल की तैनाती की गई है। 




जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर अरुण त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। यात्री का विवरण जनरेट होते ही संबंधित पोस्ट  प्रभारी को भेजकर यात्री से संपर्क कर परेशानी की जानकारी ली जाती है। 


जबलपुर महिला यात्रियों की सुरक्षा में अहम क्रिस की मदद से रेल मंडल APP DEVLOPED सॉफ्टवेयर RAILWAY RAIL CIRCIL Jabalpur Jabalpur News 9 ट्रेनों में शुरू