GWALIOR : प्रचार थमते ही अब घर-घर दस्तक दे रहे हैं नेता,प्रत्याशी बूथ की तैयारियों में जुटे

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR : प्रचार थमते ही अब घर-घर दस्तक दे रहे हैं नेता,प्रत्याशी बूथ की तैयारियों में जुटे

GWALIOR News. नगर निगम चुनावों के लिए प्रचार थम गया । तीन दिन से नेताओं की सभाओं,रैलियों और जनसम्पर्क की धूम रही । चुनावी प्रचार का शोरगुल ठमते ही अब नेता महत्वपूर्ण लोगो के घर सीधे दस्तक दे रहे है। रूठने,मनाने और मतदान के समय की रणनीति बना रहे हैं जबकि पार्षद से लेकर मेयर तक के उम्मीदवार बूथ जीतने की अपनी -अपनी तैयारी में व्यस्त हैं।



 लंबे इंतजार के बाद हुए नगर निगम के  चुनाव प्रचार थमने से पहले कांग्रेस,बीजेपी और आप के मेयर प्रत्याशियों सहित पार्षद उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को शहर के सभी 66 वार्डो में प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व नरेंद्र सिंह तोमर ने महापौर प्रत्याशी के साथ ग्वालियर पूर्व व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रचार थमने के अंतिम घंटे तक रोड शो किया। रोड शो इंदरगंज चौराहे से शुरू हुआ और शाम को छप्पर वाले पुल पर समाप्त हो गया।रोड-शो के लिए दोपहर दो बजे का समय निर्धारित किया गया था। सिंधिया चार शहर का नाका पर आयोजित सभा के चलते साढ़े तीन बजे इंदरगंज चौराहे पर पहुंचे। इससे पहले नरेंद्र सिंह तोमर इंदरगंज चौराहे पर पहुंचे थे, लेकिन के मौजूद न होने पर वह कहीं और चले गए। जब सिंधिया चौराहे पर पहुंचे तो फिर उन्होंने तोमर का इंतजार किया। रोडशो  दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर व फालका बाजार होते हुए रोड शो छप्परवाला पुल पर समाप्त हुआ। रोड शो का कई स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

रथ पर केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, नारायण सिंह कुशवाह, लोकेंद्र पाराशर, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश जादौन, आशीष अग्रवाल, गंगाराम बघेल आशीष प्रताप सिंह राठौर व सुरेंद्र शर्मा सरपंच सवार थे। विधायक व वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में किया प्रचाऱविधायक प्रवीण पाठक ने दक्षिण विधानसभा के वार्ड 53, 54, 55, 52, 36 में पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क किया। इसी प्रकार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने वार्ड 1, 2, 3, 4, 5 सहित 11, 12, 13, 15 आदि में जनसंपर्क किया। इनके अलावा जिलाध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदु शुक्ला, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी, पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन नागोरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष शम्मी शर्मा, कृष्णराव दीक्षित भी प्रत्याशियों के साथ मौजूद थे।



कांग्रेस: 66 वार्डो में निकाली तिरंगा यात्रा



 निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने पूरी ताकत चुनाव झोंक दी। सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे से चंद मिनट पहले तक निगम के सभी 66 वार्डो में चुनावी रैलियां निकाली गई। इधर अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे विधायक सतीश सिकरवार भी सोमवार को डिस्चार्ज होने पर महापौर प्रत्याशी के जनसंपर्क में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने डोर टू डोर पैदल जनसंपर्क किया। वहीं दूसरी ओर विधायक प्रवीण पाठक एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भी प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क किया। ़निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद शर्मा ने सभी पार्षद प्रत्याशियों को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक सभी प्रत्याशी को अपने-अपने वार्डो में तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश दिए थे। इसके चलते उम्मीदवारों ने ढोल-ताशे के साथ सभी 66 वार्डो में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस प्रत्याशियों की रैली में महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भी शामिल हुईं और वोट मांगे।


मेयर Candidate मतदान mayor रणनीति नगर निगम चुनाव पार्षद प्रचार Councilor Strategy उम्मीदवार municipal corporation election Campaign Voting