/sootr/media/post_banners/ee0bda891c4c2092d749c58495d19cf539be8ed2791983aaee51605417c32cc9.jpeg)
रंकेश वैष्णव, BARWANI. मध्यप्रदेश के बड़वानी में नाबालिग के साथ रेप (rape) का मामला सामने आया है। जिले के पानसेमल थाना (Pansemal Police Station) क्षेत्र में 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म करने वाले लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया (Social Media) पर हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और फिर मिलने लगे। यहां तक कि लड़के के कहने पर लड़की अपने घर से पैसे चुराकर उसे देती थी। लड़की व परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
यह है पूरा मामला
पानसेमल पुलिस थाना प्रभारी लखन सिंह बघेल (Lakhan Singh Baghel) ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की की शिकायत पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के खिलाफ धारा 376 और पोस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है। केस की विवेचना जारी है। लड़का और लड़की दोनों की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। लड़की ने घर में रखे 80 हजार रुपए लड़के को दिए थे। परिजनों को जब राशि नहीं मिली तो उन्होंने लड़की से जानकारी ली। लड़की ने परिजनों को बताया कि उसने वो पैसे लड़के को दिए है।
युवक को बाल सुधार गृह भेजा गया
इसके बाद लड़का और लड़की के परिजनों के बीच विवाद हुआ था। लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई और लड़के को अभिरक्षा में लेकर कोर्ट में पेश कर उसे बाल सुधार गृह झाबुआ (Child Correctional Home, Jhabua) भेजा गया है। पुलिस इस केस की उचित कार्रवाई कर रही है।