बैतूल : जब घोड़ी पर बैठकर मंडप तक पहुंची दुल्हन, हैरत में पड़ गए सभी बाराती

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
बैतूल : जब घोड़ी पर बैठकर मंडप तक पहुंची दुल्हन, हैरत में पड़ गए सभी बाराती

BETUL. अभी तक दूल्हों की चढ़त के बारे में सुना जाता है कि कहीं दूल्हे ऊंट पर, कहीं हाथी पर तो कहीं हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं। इस बीच दुल्हनों ने भी विवाह मंडप में एंट्री का अंदाज बदला है। ऐसी ही एक मामले बैतूल के घोड़ाडोंगरी से सामने आया। जहां दुल्हन ने अनोखे अंदाज में मंडप में एंट्री की। दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंची। जिसे देखकर दूल्हा सहित बाराती भी हैरान रह गए। कुछ साल पहले तक घूंघट की आड़ में दुल्हन की एंट्री होती थी, लेकिन अब दुल्हन कहीं डांस करते हुए एंट्री कर रहीं हैं, तो कहीं और दूसरे अनूठे अंदाज में।









दूल्हे को पसंद आया दुल्हन का अंदाज





घोड़ाडोंगरी में दुल्हन ललिता घोड़ी पर बैठ कर मंडप में पहुंची। यह नजारा देख लोगों ने भी दुल्हन की एंट्री का जोरदार स्वागत किया। ललिता का विवाह दांडीवाड़ा (होशंगाबाद) के दीपक के संग घोड़ाडोंगरी में संपन्न हुआ। घोड़ी पर बैठकर आई दुल्हन का अंदाज दूल्हे दीपक को भी बहुत पसंद आया। शादी समारोह में मौजूद लोग भी दुल्हन की इस अंदाज में एंट्री को लेकर चर्चा करते रहे। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन के पिता रामभरोसे महोबिया ने बताया कि वह बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझते। इसलिए जिस तरह बेटे की शादी धूमधाम से की थी। उसी तरह बेटी की भी शादी धूमधाम से कर बेटी को घोड़ी पर बैठा कर मंडप तक पहुंचाया।









शादी में एंट्री का बदला अंदाज





शादी हर किसी के जीवन का एक ऐसा मौका होता है। जिसे कोई भी ताउम्र नहीं भूल पाता। ऐसे यादगार मौके को और भी रोचक, दिलचस्प और अविस्मरणीय बनाने के लिए लोग तरह-तरह के नवाचार भी करते रहते हैं। महानगरों में तो लगभग हर शादी में कुछ ना कुछ नया किया ही जाता है, लेकिन अब बैतूल जैसे छोटे जिले में होने वाली शादियों में भी कुछ ना कुछ हटकर होने लगा है।



बैतूल दुल्हन घोड़ी BRIDE UNIQUE ENTRY Betul News BETUL VIRAL VIDEO मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी BETUL BRIDE ON MARE बैतूल न्यूज Madhya Pradesh दुल्हन की अनोखी एंट्री मध्यप्रदेश Mp news in hindi बैतूल वायरल वीडियो