/sootr/media/post_banners/9afa5e8ac267e1a8899e7d3621a0aac5350cef1168105740f3518d28c0d2e0fc.jpeg)
BHIND. भिंड के उमरी थाना (Umri Police Station) क्षेत्र के ग्राम गहवत (Gahwat) में एक महिला को गोली मारी गई है। आरोप है कि पीड़ित के जेठ ने ही गोली मारी है। पुलिस ने पीड़ित को घायल अवस्था में जिला अस्पताल (District Hospital) पहुंचाया। पीड़ित का नाम जूली यादव है। वह स्व. सर्वेश यादव (Sarvesh Yadav) की विधवा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जेठ व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विवाद का कारण जमीनी बंटबारा बताया जा रहा है। जूही (Juhi Yadav) के पति का 6 साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था।
यह है पूरा मामला
पीड़िता नागपंचमी पूजा की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि तभी महिला के जेठ जगदीश यादव ने एक अन्य युवक उमेश के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार-
जेठ- मैं हर साल जमीन के 28 हजार रुपए देता था, फिर किसी दूसरे को जमीन क्यों बंटाई पर दे दी।
पीड़ित- आपके द्वारा दी जाने वाली राशि से मेरा भरण पोषण नहीं होता है। मेरे पास दो मासूम बच्चे है।
इसी बात से गुस्साएं जेठ ने कट्टा निकालकर पीड़ित पर बार कर दिया। गोली महिला के सिर को छूते हुए निकल गई। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।