New Update
/sootr/media/post_banners/410db63926711d158b3842becc973b2365e7c2225ac297a25fe92e80f619f634.jpg)
राजधानी भोपाल में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद शनिवार को घमासान मच गया टिकट बंटवारे की सूची सामने आने के बाद जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारे लगना शुरू हो गए... और धड़ाधड़ इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रातों रात सूची बदल दी गई.. शुक्रवार को जैसे ही सूची जारी हुई थी तभी से विरोध के सुर सुनाई देने लगे थे। इसके बाद शनिवार को दर्जन भर से ज्यादा पूर्व पार्षदों और नेताओं ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के गुट पर सूची बदलने का आरोप लगा रहा है।