SINGRAULI:  जिला पंचायत से भाजपा के उखड़े पैर, 11 पर कांग्रेस का कब्जा तो एक सीट पर AAP भी

author-image
Arvind Mishra
एडिट
New Update
SINGRAULI:  जिला पंचायत से भाजपा के उखड़े पैर, 11 पर कांग्रेस का कब्जा तो एक सीट पर AAP  भी

SINGRAULI.  जिला पंचायत चुनाव में सिंगरौली से बीजेपी का एक तरह से सूपड़ा साफ हो गया है। 14 वार्डों के लिए हुए इस चुनाव के परिणामों की घोषणा में 11 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बाजी मार ली। जबकि सत्तासीन भाजपा को महज 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। एक सीट पर खाता खोलते हुए आम आदमी पार्टी ने भी सिंगरौली में अपना आगाज दर्ज करा दिया है। वार्ड क्रमांक 7 की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुश्री सोनम सिंह पुत्री स्वर्गीय तिलक राज सिंह ने 22755 मत प्राप्त करते हुए लगभग 17000 सर्वाधिक मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज कराया है। चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे पूर्व श्रम मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह की पुत्र वधू व प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सिंह, पूर्व मंत्री के पुत्र एवं निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह तथा निवर्तमान महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार को मतदाताओं ने सिरे से ही नकार कर उनके राजनीतिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।





 जिला निर्वाचन कार्यालय सह जिला दंडाधिकारी कार्यालय सिंगरौली में डीएम राजील रंजन मीणा ने मतगणना उपरांत वार्ड क्रमांक 1 उर्ती सामान्य सीट से संदीप शाह आम आदमी समर्थित, वार्ड क्रमांक 2 कोयलाखूथ सामान्य महिला सीट से श्रीमती उषा शाह भाजपा समर्थित,  वार्ड क्रमांक 3 पोंडी नौगई अनुसूचित जाति पुरुष सीट से राजेंद्र प्रसाद वर्मा पुत्र वंश मणि वर्मा पूर्व मंत्री कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 4 लंघाडोल अनुसूचित जनजाति महिला सीट से सुश्री यशोदा पनिका कांग्रेस समर्थित, वार्ड क्रमांक 5 खनुआनया टोला अनुसूचित जाति महिला सीट से सविता कुमारी प्रजापति कांग्रेस समर्थित, वार्ड क्रमांक 6 ओडगड़ी अनुसूचित जनजाति सीट से राय सिंह मरावी , वार्ड क्रमांक 7 अनुसूचित जनजाति महिला सीट से सोनम सिंह कांग्रेस समर्थित , वार्ड क्रमांक 8 महुआ गांव अनुसूचित जनजाति महिला सीट से सत्यवती सिंह कांग्रेस समर्थित ,वार्ड क्रमांक 9 नौढीया आबाद अनारक्षित महिला सीट से चमेली घनश्याम पाठक कांग्रेस समर्थित, वार्ड क्रमांक 10 कुलकवार अनारक्षित महिला सीट से अर्चना नागेंद्र सिंह कांग्रेस समर्थित, वार्ड क्रमांक 11 ओडनी अनारक्षित सीट से सोमदेव ब्रह्म सिंह कांग्रेस समर्थित, वार्ड क्रमांक 12 गीर अनुसूचित जनजाति सीट से अशोक सिंह पैगाम कांग्रेस समर्थित, वार्ड क्रमांक 13 नोडिया सामान्य महिला सीट से गीता यादव भाजपा समर्थित एवं वार्ड क्रमांक 14 चितरंगी सामान्य सीट से कमलेंद्र सिंह कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के विजय की घोषणा करते हुए सभी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।





सोनम बन सकती हैं जिला पंचायत अध्यक्ष 





अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित जिला पंचायत सिंगरौली के अध्यक्ष का ताज सर्वाधिक मतों के अंतर से विजय हासिल करने वाली एवं पूर्व सांसद व पूर्व सिंगरौली जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय तिलक राज सिंह की सुपुत्री सुश्री सोनम सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की संभावनाएं बढ़ गई है। इस आशय की चर्चाएं आज मतगणना स्थल पर जोरो से जारी रही। माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद क्योंकि एसटी महिला हेतु आरक्षित है और इस वर्ग से कांग्रेस समर्थित दो महिलाएं ही विजेता बनी  है। जिसमें तगड़ी दावेदारी सोनम की ही बन रही है। 20 सितंबर 1996 को जन्मी सोनम जीव विज्ञान से स्नातकोत्तर की उपाधि धारक है।





यशोदा पनिका सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य





वार्ड क्रमांक 4 से जीत दर्ज कराने वाली यशोदा पनिका पुत्री सोमनाथ पनिका जिला पंचायत अध्यक्ष की दूसरी सशक्त दावेदार हो सकती है। इस चुनाव में 15 अक्टूबर सन 2000 को जन्मी यशोदा सबसे कम उम्र की सदस्य बन चुकी है। यह भी रसायन शास्त्र स्नातकोत्तर उपाधि धारक है।



MP News बीजेपी कांग्रेस Singrauli News जिला पंचायत अध्यक्ष आप Mp latest news in hindi ज़िला पंचायत चुनाव एमपी न्यूज़ एमपी लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी Local body news Zila panchayat chunav सिंगरौली न्यूज़