बीजेपी MLA के बेतुके बोल: बाढ़ के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, कांग्रेस- इन्हें मंदबुद्धि आश्रम की जरूरत

author-image
एडिट
New Update
बीजेपी MLA के बेतुके बोल: बाढ़ के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, कांग्रेस- इन्हें मंदबुद्धि आश्रम की जरूरत

मध्यप्रदेश में नेताओं के बेतुके बयानों की बाढ़ जारी है। प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग के बाद अब बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बेतुका बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा ने बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। शर्मा ने कहा कि बाढ़ और त्रासदियों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आने वाले चुनावों में जीत के बाद हम बाढ़ और सूखे से प्रदेश की जनता को निजात दिलाएगे। शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक सलूजा ने कहा कि बीजेपी को डॉक्टरों की कमेटी बनाकर, इन नेताओं के लिए एक मंदबुद्धि आश्रम खोल देना चाहिए।

बाढ़ और त्रासदियों को बीजेपी ठीक करेगी- रामेश्वर

हुजुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरूवार को यह बेतुका बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बाढ़ और त्रासदियों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। इसलिए बीजेपी ने तय किया है कि हम अगले चुनाव जीतकर, आने वाले 4-5 सालों में त्रासदियों के लिए प्लानिंग करेंगे। बीजेपी ही बाढ़ और त्रासदियों से जनता को मुक्ति दिला सकती है।

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस के सलूजा ने रामेश्वर शर्मा पर पलटवार करते हुए कहा कि रामेश्वर ने गलत नहीं कहा। जैसी पार्टी है, वैसी ही इन नेताओं की सोच है। सलूजा ने कहा कि सरकार चिकित्सकों का एक बड़ा दल बनाकर इन नेताओं के लिए मंदबुद्धि आश्रम खोल दे। जहां इन नेताओं को मुफ्त इलाज मिल सके।

MP में बेतुके बयानों की बाढ़

हाल में प्रदेश सरकार के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नेहरू के गलत बयान के कारण देश में महंगाई बढ़ी है। उनसे पहले संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने एक बयान में अपना टशन दिखाया था। उषा ने मध्यप्रदेश में सेल्फी टैक्स लागू करने की बात कही थीं। उन्होंने था कि मेरे साथ सेल्फी लेने पर 100 रूपए का टैक्स लगेगा। इस पैसे को बीजेपी के पार्टी फंड में डाला जाएगा।  

CONGRESS MP bjp mla floods रामेश्वर शर्मा सलूजा