BJP सांसद गौतम गंभीर ने बाबा महाकाल के दर्शन किए, पंजाब की आप सरकार पर निशाना

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
BJP सांसद गौतम गंभीर ने बाबा महाकाल के दर्शन किए, पंजाब की आप सरकार पर निशाना

उज्जैन. बीजेपी सांसद (दिल्ली से) गौतम गंभीर ने 21 मार्च को बाबा महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना की। गंभीर 20 मार्च देर रात ही उज्जैन आ गए थे। वे तड़के 4 बजे उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। गर्भगृह में महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। 




— TheSootr (@TheSootr) March 21, 2022



आप सरकार पर निशाना: पूजा-पाठ के बाद गंभीर ने मीडिया से बात की। इसमें उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा खालिस्तानियों को सपोर्ट करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का बॉर्डर स्टेट है। अगर आप सरकार ने खालिस्तानियों का सपोर्ट किया तो देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं होगा। गौतम गंभीर ने आगे कहा कि सब खुश रहें, देश आगे बढ़े और हम बहुत मजबूत हों, यही प्रार्थना भगवान से की है। 



एक लेटर वायरल हुआ था: पंजाब चुनाव से पहले एक लेटर वायरल हुआ था। इसमें पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की गई थी। इसमें लिखा था- हम सभी सिख्स फॉर जस्टिस से जुड़े सिख विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को समर्थन का ऐलान करते हैं। इस बार का चुनाव उनके संगठन के लिए बहुत खास है, क्योंकि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हमारे मुद्दे को फिर से जीवित करने की उम्मीद जागेगी। हमारे संगठन ने 2017 में भी आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया था, इस बार फिर से वह आम आदमी पार्टी को समर्थन का ऐलान करते हैं। आप सभी से अपील है कि इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दें, ताकि हम एक बार फिर से मजबूत हो सकें और एक विशेष दर्जा हासिल कर सकें।



Letter


bjp mp बाबा महाकाल AAP Govt बीजेपी सांसद दिल्ली Punjab पाक बॉर्डर खालिस्तान baba mahakaal पंजाब Ujjain गौतम गंभीर Delhi PAK Border Khalistan Gautam Gambhir आप सरकार