भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोली- मुस्लिमों को गरबा पंडाल में जाने ना दिया जाए, हम अपनी पूजा पद्धति शुद्ध रखना चाहते हैं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोली- मुस्लिमों को गरबा पंडाल में जाने ना दिया जाए, हम अपनी पूजा पद्धति शुद्ध रखना चाहते हैं

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। नवरात्रि चल रही हैं, गरबे का आयोजन होने वाला है, प्रज्ञा ने एक समुदाय विशेष को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। प्रज्ञा ने कहा कि गरबा पंडाल में मुस्लिमों की एंट्री नहीं दी जानी चाहिए। हम अपनी पूजा पद्धति शुद्ध रखना चाहते हैं।





मुस्लिमों की आइडेंटिटी चैक हो- प्रज्ञा





सांसद प्रज्ञा ने कहा कि अगर मुस्लिम समुदाय के लोग गरबे में जाते हैं तो उनकी आइडेंटिटी चैक हो। मैं तो ये कहती हूं कि आइडेंटिटी चैक हो, बल्कि मुस्लिमों को वहां जाने ना दिया जाए। हम हमारी पूजा को शुद्धता से करना चाहते हैं। किसी भी प्रकार से वहां (गरबे वाले इलाके में) मुस्लिम समुदाय की वस्तुएं, उनका सब काम वर्जित होना चाहिए। 





कांग्रेस ने साधा निशाना





पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने वीडियो शेयर कर प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा। सलूजा ने ट्वीट किया-  आरएसएस प्रमुख मस्जिद इमाम से मिलने जाए, मदरसे जाए…मोदी जी के साथ घर पर अब्बास रहे, उनकी माताजी ईद पर उसके लिए पकवान बनाएं…भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजान के वक़्त अपना भाषण रोक दे…साध्वी को सबसे पहले इन लोगों के विरोध का साहस दिखाना चाहिए, फिर नफरत का जहर घोलना चाहिए...।





2021 में प्रज्ञा के 7 विवादास्पद बयान





10 नवंबर: अजान का नाम लिए बगैर कहा कि सुबह 5 बजकर कुछ मिनट से बहुत जोर-जोर से आवाजें आती हैं। वो आवाजें लगातार चलती रहती हैं, सबकी नींद हराम होती रहती है। जो पेशेंट (Patient, मरीज) होते हैं, उनका ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ता है। किसी को कोई तकलीफ, किसी को कोई तकलीफ, किसी पेशेंट को रातभर नींद नहीं आती। जब व्यक्ति सुबह निद्रा में जाता है, उसमें विघ्न पैदा करती हैं। साधु-संन्यासियों की ध्यान-साधना का समय भी सुबह 4 ब्रह्ममुहूर्त से होता है। इसमें भी खलल पड़ता है। 





20 अक्टूबर: प्रज्ञा शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम में गई थीं। यहां कहा कि यहां (भोपाल में) शर्मा (PC शर्मा) नाम का कोई विधायक है। अरे बुढ़ापा आ गया उसका, लेकिन सच बोलना अभी तक नहीं सीखा। मैं कहती हूं कि बुढ़ापे में तो आदमी सुधर जाए। यदि उसने ब्राह्मण कुल में जन्म ले लिया तो ब्राह्मण बने रहो, रावण ना बनो। रावण बनोगे तो क्या करेंगे प्रभु श्रीराम जी।





15 अक्टूबर (दशहरा): कांग्रेस विधायक (Congress MLA) पीसी शर्मा की मौजूदगी में प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेसी पशुओं से ज्यादा गए गुजरे हैं। ये लोग तो विधायक बनने के लायक भी नहीं हैं। अगर संवेदनाएं और मानवता खो दीं तो तुम पशु भी नहीं रह पाओगे। इस बात से नाराज होकर पीसी शर्मा कार्यक्रम से चले गए। 





10 अक्टूबर: हमारे धार्मिक स्थान (हिंदुओं के) सरकार के कब्जे में रहते हैं। धार्मिक स्थान सरकार के संरक्षण होते हैं, कलेक्टर उसका अध्यक्ष होता है। हिंदुओं के बड़े मंदिरों का धन अल्पसंख्यकों को जाता है, विधर्मियों को जाता है। 





7 अक्टूबर: हमारे देश में रहने वाले लोग किसी भी प्रकार का गैरकानूनी काम करते हैं तो उनको भी भय होता है। ये (शाहरुख) वो लोग हैं जो कहते थे कि भारत में सुरक्षित नहीं हैं। कभी भी इन्होंने सहायता की है तो पाकिस्तान की। भारत की कभी सहायता नहीं की। कमाते यहां हैं, लगाते वहां हैं। 





1 सितंबर: भोपाल तो क्या, मध्य प्रदेश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) नहीं होती। यहां राष्ट्रभक्त ज्यादा हैं। अगर ऐसा कभी होता है तो हम सब इसके लिए तैयार हैं। 





24 अगस्त: भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कह गईं कि पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं हैं। ये सिर्फ कांग्रेस का फोकट का प्रोपेगैंडा है।





वीडियो देखें -







MP News Pragya Singh Thakur BJP MP from Bhopal Stop Garba Muslim Community Entry Pragya controversial statement भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर गरबा मुस्लिम समुदाय एंट्री रोकें प्रज्ञा विवादास्पद बयान Pragya Singh News