BHOPAL:  MP में 109 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, प्रदेश अध्यक्ष बोले-सुशासन तथा विकास की जीत है 

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
BHOPAL:  MP में 109 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, प्रदेश अध्यक्ष बोले-सुशासन तथा विकास की जीत है 

Bhopal. मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई है। प्रदेश के 109 वार्डों में बीजेपी के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी को बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के 109 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। नगर निगम में 1 वार्ड, नगर पालिका के 12 एवं नगर परिषद के 96 वार्डों में पार्टी के पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं।





इन स्थानों पर चुने गए





बता दें कि सीहोर जिले की शाहगंज नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 15 वार्ड, सागर जिले की नगर परिषद बरोदियाकलां के 15 वार्डों में से 15 वार्ड, मालथौन के 15 वार्डों में से 12 वार्ड, बांदरी के 15 वार्डों में से 11 वार्ड, दतिया जिले की नगर पालिका दतिया के 6 वार्ड, छतरपुर जिले के नगर परिषद बिजावर के 4 वार्ड, नगर परिषद बढ़ोनी के 3 वार्ड, नगर परिषद भांडेर में 1 वार्ड, सागर जिले के नगर परिषद देवरी के 2 वार्ड, नगर परिषद सुरखी के 2 वार्ड, नगर परिषद शाहपुर के 1 वार्ड, नगर परिषद बिलहरा के 2 वार्ड, पन्ना नगर पालिका के 2 वार्ड, नरसिंहपुर जिले के नगर पालिका सालीचौका में 1 वार्ड, नगर परिषद साईंखेड़ा में 1 वार्ड, कटनी जिले के नगर परिषद विजयराघौगढ़ में 1 वार्ड, पन्ना जिले के नगरपरिषद अमानगंज के 1 वार्ड, अजयगढ़ के 1 वार्ड, छतरपुर जिले के नगर परिषद बारीगढ़ के 1 वार्ड, नगर पालिका टीकमगढ़ के 1 वार्ड, नगर परिषद खरकापुर के 1 वार्ड, इंदौर जिले के नगर परिषद मानपुर के 1 वार्ड, सांवेर के 2 वार्ड, दतिया जिले के नगर परिषद भांडेर के 1 वार्ड, ग्वालियर जिले के नगर परिषद पिछौर के 1 वार्ड, शिवपुरी जिले के नगर परिषद बदरवास के 1 वार्ड, भिंड के नगरपरिषद मालनपुर के 1 वार्ड, नगर निगम रतलाम के 1 वार्ड, देवास जिले के नगर परिषद टोंकखुर्द के 1 वार्ड, पीपलरवां के 1 वार्ड, कांटाफोड़ के 1 वार्ड, सीहोर जिले के नगर पालिका सीहोर के 1 वार्ड, नगर परिषद नसरूल्लागंज के 2 वार्ड, नगरपालिका रायसेन के 1 वार्ड, नगर परिषद सांची के 1 वार्ड, बाड़ी के 1 वार्ड, विदिशा जिले के नगर पालिका सिरोंज के 1 वार्ड, हरदा जिले के नगरपरिषद सिराली के 1 वार्ड, सतना जिले के नगर परिषद उचहेरा के 1 वार्ड, अनूपपुर जिले के नगर परिषद डूमरकच्छर के 1 वार्ड, नगर परिषद मगरौनी के 1 वार्ड एवं रनौद के 1 वार्ड में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 



भोपाल न्यूज 109 वार्डों भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित मप्र निकाय चुनाव2022 BJP councilor elected unopposed MP civic polls MP Vishnudutt Sharma 109 wards Bhopal News BJP councilors नगरीय निकाय चुनाव-2022 मप्र निकाय चुनाव