Khandwa : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव बोले, खंडवा की जनता प्यासी; BJP नेताओं ने भ्रष्टाचार की बलि चढ़ाए नर्मदा जल के 120 करोड़

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
Khandwa : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव बोले, खंडवा की जनता प्यासी; BJP नेताओं ने भ्रष्टाचार की बलि चढ़ाए नर्मदा जल के 120 करोड़

शेख रेहान, Khandwa. खंडवा में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने अम्रता अमर यादव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने आशा अमित मिश्रा पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार आशा मिश्रा के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव देर रात खंडवा पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और बीजेपी की पूर्व परिषद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।



आशा को मजबूत उम्मीदवार बताया, जीत का किया दावा



पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव देर रात खंडवा के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे। यहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अरुण यादव ने कांग्रेस की उम्मीदवार आशा मिश्रा को मजबूत उम्मीदवार बताया और जीत का दावा किया।



खंडवा की जनता प्यासी-अरुण यादव



अरुण यादव ने पूर्व में लगातार चार बार भारतीय जनता पार्टी की परिषद के किए गए कामों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे सांसद थे तब उन्होंने खंडवा के लिए 120 करोड़ रुपए नर्मदा जल के लिए स्वीकृत कराए थे। उसके बाद भी आज खंडवा की जनता प्यासी है। 120 करोड़ रुपए बीजेपी के नेताओं ने भ्रष्टाचार की बलि चढ़ा दिए।


MP News नर्मदा जल के 120 करोड़ भ्रष्टाचार urban body elections बीजेपी पर निशाना Arun Yadav मध्यप्रदेश की खबरें अरुण यादव MP 120 crore of Narmada water BJP leaders committed corruption targets bjp खंडवा मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव Khandwa