MUMBAI: महाराष्ट्र को मिलेगा नया सीएम, फ्लोर टेस्ट आज, सरकार बनाने में जुटी BJP

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
MUMBAI: महाराष्ट्र को मिलेगा नया सीएम, फ्लोर टेस्ट आज, सरकार बनाने में जुटी BJP

Mumbai. महाराष्ट्र की राजनीति(, Maharashtra Politics) में घमासान जारी है। हालांकि उद्धव के इस्तीफे के बाद भाजपा (BJP) के खेमे में जश्न का माहौल है। माना जा रहा है कि बीजेपी एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde) के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना लेगी। इस तरह महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट(Maharashtra Politics, Crisis) खत्म हो सकता है। करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक उठापटक खत्म होने की ओर है। सुप्रीमकोर्ट( Supreme Court) के आदेश पर आज 30 जून को फ्लोर टेस्ट होना है। उधर, उद्धव ठाकरे इस्तीफे के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 11 बजे कोर कमेटी की बैठक है। इससे पहले, बुधवार रात करीब सवा 11 बजे उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने खुद ही ड्राइव कर राजभवन के लिए निकले थे। उनके साथ कार में दोनों बेटे आदित्य और तेजस ठाकरे भी थे। उद्धव जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक अपने पद पर बने रहने को कहा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे अपने आवास मातोश्री पहुंचे। इधर, बागी विधायक भी देर शाम गोवा पहुंच गए। इसके बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) से फोन पर बात की। उद्धव ने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार को धन्यवाद कहा। इस दौरान वे काफी भावुक भी दिखे।





भाजपा खेमे में जश्न 



इधर, उद्धव के इस्तीफे के ऐलान के बाद भाजपा विधायकों में जश्न का माहौल है। ताज होटल में भाजपा विधायकों की बैठक में ‘वंदे मातरम’ के नारे लगे और कई विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस को मिठाई खिलाकर महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने का जश्न मनाया। बैठक खत्म होने के बाद फडणवीस होटल से निकल गए। उन्होंने कहा कि वे हर मुद्दे पर गुरुवार को बात करेंगे। सरकार बनाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है।





 शिंदे गुट को डिप्टी CM और मंत्री पदों का ऑफर



शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।





बागी विधायक गोवा पहुंचे



बागी विधायकों का कुनबा बुधवार देर रात गोवा पहुंच गया। वे शाम को ही गुवाहाटी से चार्टर्ड प्लेन से गोवा निकले थे। वे रेडिसन ब्लू होटल से चार चार्टर्ड बसों से एयरपोर्ट निकले थे और रास्ते में उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया। एकनाथ शिंदे सुबह सभी विधायकों के साथ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को गुरुवार को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचना था, लेकिन अब उनका कार्यक्रम कैंसल हो गया है। इधर, बागी विधायकों के मुंबई पहुंचने पर उनकी सुरक्षा के लिए CRPF के करीब 2 हजार जवानों को स्पेशल फ्लाइट से मुंबई भेजा गया है।





इस्तीफे से पहले उद्धव ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की जगह विवेक फणसलकर को नया कमिश्नर बना दिया। पांडे के रिटायरमेंट के बाद नई नियुक्ति की गई है। इसके अलावा औरंगाबाद शहर के म्यूनिसिपल कमिश्नर को भी बदला गया है। सांगली के जिलाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी को औरंगाबाद का म्यूनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है। उद्धव कैबिनेट ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। इसके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डीवाई पाटिल एयरपोर्ट रखा गया है। सपा ने नाम बदलने का विरोध किया है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बीच पुणे जिले में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। पुरंदर के पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री रह चुके विजय शिवतारे ने एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान किया है। संजय राउत ने बागियों की तुलना औरंगजेब से की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के अब तक के काम की तारीफ भी की।





फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?



सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई के दौरान शिवसेना के वकील देवदत कामत ने फ्लोर टेस्ट का जिक्र किया था, जिस पर कोर्ट ने कहा इस पर हम कुछ नहीं कह रहे हैं। अगर, ऐसा कुछ हुआ तो आप कोर्ट आ सकते हैं। शिंदे ने 16 विधायकों को सदस्यता रद्द की नोटिस और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे को लेकर याचिका दाखिल की है



Maharashtra Politics news crisis महाराष्ट्र की राजनीति Uddhav Thackeray देवेंद्र फडणवीस Maharashtra politics . महाराष्ट्र में उठापटक सुप्रीमकोर्ट महाराष्ट्र में सियासी संकट महाराष्ट्र maharashtra Eknath Shinde एकनाथ शिंदे