KATNI:बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, BJP ने पूर्व पार्षदों समेत पदाधिकारियों को किया निष्कासित

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
KATNI:बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, BJP ने पूर्व पार्षदों समेत पदाधिकारियों को किया निष्कासित

Katni. बीजेपी ने कड़ा निर्णय लेते हुए 19 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बागियों में महापौर की दावेदार सहित पूर्व पार्षद से लेकर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्य समिति सदस्य सहित सक्रिय कार्यकर्ता का नाम शामिल है। जिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है वे सभी बीजेपी से बगावत कर निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 





ये हुए निष्कासित





बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने निष्कासित किए गए बागियों की सूची जारी की है। जिसमें महापौर प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहीं प्रीति संजीव सूरी सहित,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से पूर्व पार्षद भारती संजय दुबे, इंदिरा गांधी वार्ड से पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, इंदिरा गांधी वार्ड से पूर्व पार्षद सतीश पटेल, जालपा देवी वार्ड से पूर्व पार्षद डाॅ रमेश सोनी, रफी अहमद किदवई वार्ड से पूर्व पार्षद अनिरुद्ध सोनी, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ज्योति राकेश चक्रवर्ती, रामजानकी हनुमान वार्ड के पूर्व पार्षद रोशन आरा, शिवाजी वार्ड के वार्ड संयोजक मनोज गोस्वामी, अंबेडकर वार्ड के सक्रिय सदस्य विपिन बिलौंहा, रघुनाथ गंज वार्ड के जिला कार्य समिति सदस्य पवन यादव, बीडी अग्रवाल वार्ड के जिला कार्य समिति सदस्य संजीव सूरी, लक्ष्मी बाई वार्ड के सक्रिय सदस्य बड़कू मुन्ना यादव, फारेस्टर वार्ड के मंडल मंत्री शोभा कुरील, श्यामा प्रसाद वार्ड के महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेरणा बर्मन, स्वामी विवेकानंद वार्ड के मंडल महामंत्री बेनी प्रसाद, स्वामी विवेकनंद वार्ड के युवा मोर्चा के जिला कार्यालय सदस्य विवेक गुप्ता, जाकिर हुसैन वार्ड के पूर्व पार्षद केशराम विश्वकर्मा, हेमू कालाणी वार्ड पूर्व पार्षद सुमन राजू माखीजा का नाम शामिल है।


BJP बीजेपी Katni News कटनी न्यूज़ Katni कटनी action मंडल अध्यक्ष ACTION ON BAGHI BJP ने चलाया कार्रवाई का कोड़ा महापौर की दावेदार