मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयारी शुरू की, संगठन महामंत्री को बदला

author-image
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयारी शुरू की, संगठन महामंत्री को बदला

भोपाल. मध्यप्रदेश बीजेपी में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने अपने संगठन महामंत्री सुहास भगत को पद से मुक्त किया है। उनकी जगह पर हितानंद शर्मा को नया संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी जल्दी ही इसका ऐलान कर सकती है। सुहास भगत को संघ ने दोबारा संगठन में जिम्मेदारी दी है। अब उन्हें क्षेत्र का बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। भगत को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। नया संगठन महामंत्री कौन होगा घोषणा अभी बाकी है।



हितानंद शर्मा कौन हैं: सुहास भगत को वापस आरएसएस में भेजे जाने के बाद प्रदेश के नए संगठन महामंत्री के नाम के लिए हितानंद शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हितानंद शर्मा फिलहाल प्रदेश सह-संगठन महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। लेकिन बताया जा रह है कि उन्हें संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी प्रकार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। 



2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज: सुहास भगत पिछले 6 साल से मध्य प्रदेश में बीजेपी संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें वापस आरएसएस में भेजकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। इससे पहले भी वह संघ में थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी और संघ ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में सुहास भगत की विदाई भी 2023 के चुनाव से जोड़कर देखी जा रही है। सुहास भगत की जगह अब किसे यह जिम्मेदारी मिलेगी यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। 


BJP शिवराज सिंह Madhya Pradesh बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा SHIVRAJ SINGH बीजेपी विधानसभा चुनाव संगठन महामंत्री Intellectual Head Suhas Bhagat Hitanand Sharma Organization General Secretary सुहास भगत Assembly Elections मध्यप्रदेश