New Update
/sootr/media/post_banners/4c182decb6eb5635481e254bbdaa4272ff16214a138a9806aed7810f51e20995.png)
भिंड. प्रशासन की लापरवाही की वजह से जिला जेल में बड़ा हादसा हुआ। जेल की दीवार गिरने से 22 कैदी दब गए, जबकि 2 की हालत गंभीर है। इन्हें ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह बैरक नंबर 4- 5 की दीवार गिर गई। प्रशासन के पहुंचने के बाद कैदियों को अस्पताल में पहुंचाया गया।
255 कैदी मौजूद थे
जिला जेल में 255 कैदी बंद है। पुरानी समय की बनी बैरक आज सुबह धराशाई हो गई। बैरक नंबर 7 की छत और 4–5 की दीवार टूट गई। इनमें बंद कैदियों को मलबे से निकाला जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन पुलिस मौक पर पहुंची। कई कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रशासन की लापरवाही
कैदियों का आरोप है कि भारी बारिश की वजह से जेल की दीवार धंसने लगी थी। इसकी शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन से भी की, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।