REWA: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए महाभारत सा घमासान, एक दूसरे के घर सेंधमारी

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए महाभारत सा घमासान, एक दूसरे के घर सेंधमारी

REWA. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जिला सरकार के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन शुक्रवार यानी 29 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। 32 सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। इस बार किसके सिर अध्यक्ष का ताज होता है कुछ कह पाना मुश्किल है। भाजपा और कांग्रेस दोनो अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। सबसे ज्यादा सदस्य कांग्रेस के पास हैं जबकि निर्णायक की भूमिका में निर्दलीय सदस्य हैं। दोनों दलों ने सदस्यों को अपने पाले में करने के लिये कई दिनों से दांव पेंच खेल रहे है। अब असली मुकाबला शुक्रवार को होगा।



जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन 29 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः: 10.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि प्रथम सम्मिलन में जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। इसके लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों तथा पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधानों के तहत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न की जाएगी. उन्होंने निर्देश दिये हैं कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी प्रात: 9.30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाएं।



प्रथम सम्मिलन कक्ष में केवल नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। नव निर्वाचित सदस्य अपने पहचान पत्र अवश्य साथ रखें। कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। निर्वाचन कार्य के कारण 29 जुलाई को प्रातः: 10 बजे से निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक आम जनता का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। वैध पहचान पत्र या शासकीय परिचय पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति का प्रवेश कलेक्ट्रेट परिसर में नहीं हो सकेगा।


The sootr story MP News Zila panchayat rewa ज़िला पंचायत अध्यक्ष रीवा पॉलिटिकल न्यूज़ Zila panchayat adhyaksh Rewa political news द सूत्र स्टोरी Mp latest news in hindi जिला पंचायत रीवा एमपी पंचायत चुनाव एमपी न्यूज़ एमपी लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी Mp panchayat chunav