DAMOH:दमोह में ईद की नमाज के दौरान मधुमक्खियों का हमला, डेढ़ दर्जन लोग घायल

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
DAMOH:दमोह में ईद की नमाज के दौरान मधुमक्खियों का हमला, डेढ़ दर्जन लोग घायल

Damoh. दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में आने वाले मुआरी गांव में ईद की नमाज पढ़ रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस हमले के बाद ईदगाह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद 108 की मदद से सभी घायलों को पटेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में बड़ो के साथ बच्चे भी घायल हुए हैं।









घायल ने सुनाई आपबीती



 



घायल ग्रामीण ने बताया कि गांव के सभी लोग गांव के बाहर बनी ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे, तभी पास में लगे एक महुआ के पेड़ से अचानक ही मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उसने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज चल रही थी, किसी ने भी मधुमक्खियों को नहीं छेड़ा, लेकिन उन्होंने अचानक हमला किया, जिसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों को पटेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।







यह हुए घायल



 



घायलों में सफीक खान 18 निवासी मुड़ा, रमजान 18 वर्ष, आहिद पिता अमजान  3 वर्ष, मजीद पिता अनवर  30, साहिल खान उम्र 12 वर्ष, रज्जाक उम्र 30 वर्ष, शाहरुख उम्र 22 वर्ष, हसन 40 वर्ष व किस्मत 25 वर्ष के अलावा अन्य लोग भी घायल हैं।



अफरा-तफरी मधुमक्खियों का हमला ईद की नमाज PATERA DURING NAMAZ BEE ATTACK पटेरा damoh Damoh News दमोह डेढ़ दर्जन लोग घायल