नर्मदा में डुबकी लगाएंगे तो महाकाल पर मत्था टेकेंगे राहुल गांधी, मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से होगा भारत जोड़ो यात्रा का आगमन

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
नर्मदा में डुबकी लगाएंगे तो महाकाल पर मत्था टेकेंगे राहुल गांधी, मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से होगा भारत जोड़ो यात्रा का आगमन

BHOPAL. 7 सितंबर से देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है। कन्याकुमारी से शुरू हो रही ये यात्रा कश्मीर तक जाएगी। यात्रा की मध्यप्रदेश प्रभारी रागिनी नायक ने कहा कि मध्यप्रदेश में ये यात्रा बुरहानपुर से प्रवेश करेगी। प्रदेश में ये यात्रा 382 किलोमीटर का सफर तय करेगी।



नर्मदा में डुबकी लगाएंगे राहुल गांधी



इस यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रास्ते में पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे। प्रदेश में राहुल गांधी नर्मदा में स्नान करेंगे तो उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने भी जाएंगे। इतना ही नहीं यात्रा में शामिल हुए लोगों के साथ राहुल पंगत में बैठकर भोजन भी करेंगे।



मध्यप्रदेश में 16 दिन चलेगी यात्रा



मध्यप्रदेश में ये यात्रा 16 दिन रहेगी। इस यात्रा में 118 यात्री 382 किलोमीटर पैदल चलेंगे। प्रदेश में इस यात्रा में कांग्रेस कमेटी की तरफ से 100 यात्री शामिल होंगे। प्रदेश में ये यात्रा बुरहानपुर से प्रवेश करेगी। यात्रा बोडरली, छैगांव माखन, सनावद, बड़वाह, इंदौर, उज्जैन,आगर और सुसनेर से होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। उज्जैन में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।



देश में 3 हजार 500 किलोमीटर यात्रा



7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा 3 हजार 500 किलोमीटर चलेगी। कन्याकुमारी से शुरू होने वाली यात्रा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से होते हुए मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।


Entry into Madhya Pradesh from Burhanpur Bharat Jodo Yatra of Congress MP News मध्यप्रदेश की खबरें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में होगी भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री