जहर खिलाने की तैयारी: भिंड में सॉस फैक्ट्री में की छापेमारी ,एक क्विंटल नकली सॉस बरामद

author-image
एडिट
New Update
जहर खिलाने की तैयारी: भिंड में सॉस फैक्ट्री में की छापेमारी ,एक क्विंटल नकली सॉस बरामद

भिंड. रोजाना मिल रहे मिलावाटी मावा के बाद भिंड पुलिस ने नकली सॉस फैक्ट्री में दबिश दी। पुलिस ने करीब एक क्विंटल नकली सॉस और चार क्विंटल कच्चा माल जब्त किया है। दिवाली को लेकर बड़ी तादाद में सॉस बनाया जा रहा था। इन्हें चाइनीज वेंडर को बेचा जाना था। त्योहारों को देखते हुए पुलिस और फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट लगातार छापेमारी कर रहा था। 29 अक्टूबर को पुलिस ने भिंड से करीब 10 टन मिलावटी मावा बरामद किया था।

केमिकल का भरपूर इस्तेमाल

जिस फैक्ट्री में सॉस बनाया जा रहा था। वहां पर बड़ी मात्रा में अरारोट और फूड कलर का इस्तेमाल किया जा रहा था। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को मुखबिर ने सूचना दी थी। इसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस ने चार क्विंटल कच्चा माल जब्त किया।

फैक्ट्री में सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं था। बर्तन भी साफ नहीं थे। सॉस को मार्केट में उतराने की तैयारी की जा रही थी। अगर ये सॉस मार्केट में आता तो लोगों को तबीयत बिगड़ सकती थी। फैक्ट्री घर में ही थी। पुलिस ने रात 11 बजे छापेमारी की। फूड डिपार्टमेंट ने सैंपल को जांच के लिए भेजा है।

Bhind one quintal sauce recovered Bhind police raid in sauce factory POLICE RAID SAUCE FACTORY The Sootr