Bhopal: आरोपी न्यूड Video से धमकाता था, ननद-भाभी ने मिलकर की लड़के की हत्या

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
Bhopal: आरोपी न्यूड Video से धमकाता था, ननद-भाभी ने मिलकर की लड़के की हत्या

Bhopal. यहां के सूखी सेवनिया इलाके में हुए मर्डर की आरोपी महिलाएं निकलीं। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी हैं। युवक ने रिश्ते की मौसी का नहाते हुए वीडियो बना लिया था और रिलेशन बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। मौसी ने अपनी ननद के साथ मिलकर उसके मर्डर की साजिश रची। शुरुआती जांच में सामने आया कि 19 साल का युवक दो अन्य महिलाओं के VIDEO भी बना चुका था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।



ऐसे पता लगा



पुलिस के मुताबिक, 27 मई की दोपहर न्यू नयन ढाबे के पीछे कमरे में सूरज गोंड का शव मिला था। हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर विदिशा के नीलखेड़ा साठिया की रहने वाली संगीता गोंड (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संगीता ने बताया कि सूरज उसका न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। कहता था- रिलेशन बनाओ।



संगीता ने बताया कि 21 मई को उसने मिलने के लिए न्यू नयन ढाबे के पीछे बुलाया था। वहां उसने ननद राधिका (19) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव बंद पड़े ढाबे के एक कमरे में छिपाकर विदिशा चली गई। सूरज सिक्योरिटी गार्ड था और कुआंरा था। 



ऐसे रची साजिश



संगीता ने बताया- सूरज की ब्लैकमेलिंग की बात ननद को बताई। इसके बाद ही उसे समझाने की प्लानिंग की। सूरज के बुलाने पर 21 मई की दोपहर हम भोपाल पहुंचे। राधिका ढाबे के एक कमरे में छिप गई। मैं (संगीता) गैलरी में खड़ी होकर सूरज के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद सूरज भी आ गया। उससे VIDEO डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। गुस्से में आकर उस पर पत्थर से हमला किया। इतने में राधिका भी आ गई। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 



ऐसे बनाया था वीडियो



संगीता, सूरज की दूर की मौसी लगती है। वह सूरज के घर आती-जाती थी। हाल ही में जब संगीता उसके घर आई तो सूरज ने उसका नहाते हुए VIDEO बना लिया था। इसके बाद से ही वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 18 मई को ही संगीता सूरज के घर से अपने ससुराल विदिशा गई हुई थी। सूरज उसे फोन कर भोपाल मिलने के लिए बुला रहा था।



ननद भी सूरज के परिवार से थी नाराज



संगीता की ननद राधिका भी सूरज के परिवार से गुस्सा थी। सूरज के परिवारवालों ने राधिका की शादी समाज के एक बिगड़ैल लड़के से करा दी थी। शादी के कुछ महीने बाद वह पति को छोड़कर मायके में रहने लगी। राधिका को इसका बदला भी लेना था। संगीता ने जैसे ही सूरज की करतूत बताई, वह भी उसे सबक सिखाने को राजी हो गई।


आरोपी women ब्लैकमेल Bhopal murder accused Nude Video साजिश महिलाएं blackmail Threatens मर्डर धमकी Conspiracy भोपाल