बिगड़े बोलों की प्रज्ञा: सुबह 5 बजे आने वाली आवाजों से ध्यान, नींद हराम होती है- BJP सांसद

author-image
एडिट
New Update
बिगड़े बोलों की प्रज्ञा: सुबह 5 बजे आने वाली आवाजों से ध्यान, नींद हराम होती है- BJP सांसद

भोपाल. यहां से बीजेपी सांसद (BJP MP) प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादास्पद (Controversial) बयान दिया। प्रज्ञा भोपाल में एक मंदिर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अजान का नाम लिए बगैर कहा कि सुबह 5 बजकर कुछ मिनट से बहुत जोर-जोर से आवाजें आती हैं। वो आवाजें लगातार चलती रहती हैं, सबकी नींद हराम होती रहती है। जो पेशेंट (Patient, मरीज) होते हैं, उनका ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ता है। किसी को कोई तकलीफ, किसी को कोई तकलीफ, किसी पेशेंट को रातभर नींद नहीं आती। जब व्यक्ति सुबह निद्रा में जाता है, उसमें विघ्न पैदा करती हैं। साधु-संन्यासियों की ध्यान-साधना का समय भी सुबह 4 ब्रह्ममुहूर्त से होता है। इसमें भी खलल पड़ता है।

क्या बोलीं प्रज्ञा, सुनें

— sudhirdandotiya (@sudhirdandotiya) November 10, 2021

प्रज्ञा के 5 विवादास्पद बयान

20 अक्टूबर: प्रज्ञा शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम में गई थीं। यहां कहा कि यहां (भोपाल में) शर्मा (PC शर्मा) नाम का कोई विधायक है। अरे बुढ़ापा आ गया उसका, लेकिन सच बोलना अभी तक नहीं सीखा। मैं कहती हूं कि बुढ़ापे में तो आदमी सुधर जाए। यदि उसने ब्राह्मण कुल में जन्म ले लिया तो ब्राह्मण बने रहो, रावण ना बनो। रावण बनोगे तो क्या करेंगे प्रभु श्रीराम जी।

15 अक्टूबर (दशहरा): कांग्रेस विधायक (Congress MLA) पीसी शर्मा की मौजूदगी में प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेसी पशुओं से ज्यादा गए गुजरे हैं। ये लोग तो विधायक बनने के लायक भी नहीं हैं। अगर संवेदनाएं और मानवता खो दीं तो तुम पशु भी नहीं रह पाओगे। इस बात से नाराज होकर पीसी शर्मा कार्यक्रम से चले गए। 

10 अक्टूबर: हमारे धार्मिक स्थान (हिंदुओं के) सरकार के कब्जे में रहते हैं। धार्मिक स्थान सरकार के संरक्षण होते हैं, कलेक्टर उसका अध्यक्ष होता है। हिंदुओं के बड़े मंदिरों का धन अल्पसंख्यकों को जाता है, विधर्मियों को जाता है। 

7 अक्टूबर: हमारे देश में रहने वाले लोग किसी भी प्रकार का गैरकानूनी काम करते हैं तो उनको भी भय होता है। ये (शाहरुख) वो लोग हैं जो कहते थे कि भारत में सुरक्षित नहीं हैं। कभी भी इन्होंने सहायता की है तो पाकिस्तान की। भारत की कभी सहायता नहीं की। कमाते यहां हैं, लगाते वहां हैं। 

1 सितंबर: भोपाल तो क्या, मध्य प्रदेश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) नहीं होती। यहां राष्ट्रभक्त ज्यादा हैं। अगर ऐसा कभी होता है तो हम सब इसके लिए तैयार हैं। 

24 अगस्त: भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कह गईं कि पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं हैं। ये सिर्फ कांग्रेस का फोकट का प्रोपेगैंडा है।

विवादास्पद बयान मध्य प्रदेश Madhya Pradesh azaan बीजेपी सांसद नींद हराम Bhopal ध्यान-साधना में बाधा bjp mp मरीजों को तकलीफ Pragya Singh Thakur The Sootr controversial statement अजान