भोपाल सांसद के फिर बेतुके बोले: MP में राष्ट्रभक्त ज्यादा, मॉब लिंचिंग नहीं होती- प्रज्ञा

author-image
एडिट
New Update
भोपाल सांसद के फिर बेतुके बोले: MP में राष्ट्रभक्त ज्यादा, मॉब लिंचिंग नहीं होती- प्रज्ञा

सीहोर. भोपाल की बीजेपी सांसद (BJP MP) प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) के बेतुके बयानों का सिलसिला जारी है। 1 सितंबर को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भोपाल तो क्या, मध्यप्रदेश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) नहीं होती। यहां राष्ट्रभक्त ज्यादा हैं। अगर ऐसा कभी होता है तो हम सब इसके लिए तैयार हैं। कांग्रेस इस बात के आरोप लगा रही है, इस सवाल पर प्रज्ञा ने कहा कि नैना साहनी को भट्टी में भूनने वाले नैतिकता की बात कैसे कर सकते हैं। हाल ही में भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा कह गईं कि पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) महंगे नहीं हैं। ये सिर्फ कांग्रेस (Congress) का फोकट का प्रोपेगैंडा (Propaganda) है।

मप्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ दुर्व्यवहार के कई मामले

अगस्त में इंदौर (Indore) में एक मुस्लिम चूड़ीवाले की पिटाई का मामला वायरल हुआ था। इसके बाद कई मुस्लिमों मे थाने का घेराव कर लिया था। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने खुलासा किया था कि चूड़ी वाले के पास से दो आधार कार्ड (Aadhar Card) मिले थे। उज्जैन में भी कुछ युवकों ने एक कबाड़ी बेचने के वाले साथ बदसलूकी की थी। कबाड़ बेचने वाला मुस्लिम था। उससे जबरन जय श्रीराम (Jai Shri Ram) बुलवाया था। कबाड़ी वाले ने विवाद से बचने के लिए जय श्रीराम बोल दिया था। 

तालिबान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने 1 सितंबर को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सीहोर के 88.8 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया था। इस मौके पर प्रज्ञा ने कहा कि तालिबान (Taliban) के हालात पूरे विश्व को चिंतित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के नेतृत्व में भारत सक्षम है। हमारे आसपास के देशों में जो हलचल मची है वो भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। भारत बस एक तरह से कमजोर (Weak) है और वो वामपंथी विचारधारा (Left), जो राष्ट्रभक्त विचारधारा को कुचलने का प्रयास करती है। यदि सभी राष्ट्रभक्त हो जाएं, तो कोई शक्ति नही हरा सकती।

प्रज्ञा का विवादों से नाता

एक तरफ लोग वैक्सीन सेंटर जाकर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं, वहीं प्रज्ञा ने 14 जुलाई को घर पर टीम बुलवा कर टीका लगवा लिया। प्रज्ञा को अक्सर व्हीलचेयर या सहारे से चलते हुए देखा जाता है। 4 जुलाई को साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यनारायण की कथा को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया। कहा कि धर्म के साथ खेलने वालों को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा। अब यह असहनीय हो गया है। 1 जुलाई को उन्हें भोपाल में बॉस्केट बॉल खेलते देखा गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

bjp mp Mob Lynching Madhya Pradesh मॉब लिंचिंग बीजेपी सांसद Pragya Thakur Bhopal उज्जैन में जय श्रीराम नारे The Sootr इंदौर चूड़ी वाला भोपाल प्रज्ञा ठाकुर पिटाई