भोपाल: प्रज्ञा ने गरबा खेला, कांग्रेस का तंज- जनता की तकलीफ में व्हीलचेयर पर दिखती हैं

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: प्रज्ञा ने गरबा खेला, कांग्रेस का तंज- जनता की तकलीफ में व्हीलचेयर पर दिखती हैं

भोपाल. यहां से बीजेपी सांसद (BJP MP) प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) अपने बयानों लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वे गरबा (Garba) खेलने की वजह से चर्चा में हैं। 12 अक्टूबर देर शाम प्रज्ञा एक दुर्गा पंडाल में पहुंची, जहां उन्होंने देवी दर्शन किए। यहां मौजूद महिलाओं ने जब सांसद से गरबा करने का आग्रह किया तो सांसद खुद को रोक नहीं पाई और गरबा किया। वहीं कांग्रेस को प्रज्ञा पर तंज कसने का एक और मौका मिल गया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट किया

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) October 12, 2021

बास्केटबॉल खेलते भी दिखी थीं

इससे पहले प्रज्ञा का बास्केटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे कि व्हीलचेयर पर चलने वाली सांसद इतनी फुर्ती से बास्केटबॉल कैसे खेल लेती हैं। तब प्रज्ञा ने सफाई दी थी कि उनकी रीढ़ की हड्डी में जो समस्या है, इसमें उन्हें तेज चलने, सीढ़ी उतरने और चढ़ने या ऊपर-नीचे जाने में समस्या होती है, लेकिन समतल जमीन पर चलने में दिक्कत नहीं होती।

प्रज्ञा के विवादास्पद बयान

10 अक्टूबर: हमारे धार्मिक स्थान (हिंदुओं के) सरकार के कब्जे में रहते हैं। धार्मिक स्थान सरकार के संरक्षण होते हैं, कलेक्टर उसका अध्यक्ष होता है। हिंदुओं के बड़े मंदिरों का धन अल्पसंख्यकों को जाता है, विधर्मियों को जाता है। 

7 अक्टूबर: हमारे देश में रहने वाले लोग किसी भी प्रकार का गैरकानूनी काम करते हैं तो उनको भी भय होता है। ये (शाहरुख) वो लोग हैं जो कहते थे कि भारत में सुरक्षित नहीं हैं। कभी भी इन्होंने सहायता की है तो पाकिस्तान की। भारत की कभी सहायता नहीं की। कमाते यहां हैं, लगाते वहां हैं। 

1 सितंबर: भोपाल तो क्या, मध्य प्रदेश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) नहीं होती। यहां राष्ट्रभक्त ज्यादा हैं। अगर ऐसा कभी होता है तो हम सब इसके लिए तैयार हैं। 

24 अगस्त: भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कह गईं कि पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं हैं। ये सिर्फ कांग्रेस का फोकट का प्रोपेगैंडा है।

bjp mp मध्य प्रदेश takes a jibe भोपाल से बीजेपी सांसद plays Garba MP Bhopal प्रज्ञा सिंह ठाकुर CONGRESS Pragya Singh Thakur The Sootr गरबा कांग्रेस ने तंज कसा