भोपाल MP के बेतुके बयान जारी: बोलीं- पेट्रोल महंगा नहीं, ये कांग्रेस का प्रोपेगैंडा

author-image
एडिट
New Update
भोपाल MP के बेतुके बयान जारी: बोलीं- पेट्रोल महंगा नहीं, ये कांग्रेस का प्रोपेगैंडा

भोपाल. यहां से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बेतुके बयानों का दौर लगातार जारी है। भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा कह गईं कि पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं हैं। ये सिर्फ कांग्रेस का फोकट का प्रोपेगैंडा है। इससे पहले भी प्रज्ञा कई बार विवादास्पद बयान दे चुकी हैं।

प्रज्ञा का बयान, सोशल मीडिया पर लोगों की बौखलाहट

प्रज्ञा के बयान से लोग तिलमिला गए हैं। ट्विटर पर किशोर पुरोहित ने लिखा- तुम्हारी तरह सब स्कूटर का इस्तमाल बम-ब्लास्ट करने के लिए नहीं करते जॉब जाने के लिए भी करते हैं। मेराज सिद्दीकी ने लिखा- प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पेट्रोल महंगा कैसे लगेगा। जनता के टैक्स के पैसे जो उड़ा रही हैं। नौकरी करके खातीं, तब समझ आता कि पेट्रोल-डीजल महंगा हैं या सस्ता। सूत्र तो यहां तक बता रहे है की प्रज्ञा अपनी गाड़ी में आजकल पेट्रोल की जगह गऊ मूत्र डलवा रही हैं। प्रेरणा सिंह ने लिखा- क्या बकवास है, ऐसे लोगों को वोट कैसे मिल जाते हैं। ये लोग जनता के पैसे से मजे कर रहे हैं। लोगों को वोट देने से पहले सोचना चाहिए।

प्रज्ञा का विवादों से नाता

एक तरफ लोग वैक्सीन सेंटर जाकर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं, वहीं प्रज्ञा ने 14 जुलाई को घर पर टीम बुलवा कर टीका लगवा लिया। प्रज्ञा को अक्सर व्हीलचेयर या सहारे से चलते हुए देखा जाता है। 4 जुलाई को साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यनारायण की कथा को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया। कहा कि धर्म के साथ खेलने वालों को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा। अब यह असहनीय हो गया है। 1 जुलाई को उन्हें भोपाल में बॉस्केट बॉल खेलते देखा गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

Viral Video कांग्रेस भोपाल सांसद petrol प्रज्ञा सिंह ठाकुर Bhopal MP विवादास्पद प्रोपेगैंडा पेट्रोल पर बयान The Sootr मध्यप्रदेश controversial statement
Advertisment