हे प्रज्ञा!: हिंदू धर्म स्थान सरकारी कब्जे में, मंदिरों का पैसा विधर्मियों को जाता है- BJP MP

author-image
एडिट
New Update
हे प्रज्ञा!: हिंदू धर्म स्थान सरकारी कब्जे में, मंदिरों का पैसा विधर्मियों को जाता है- BJP MP

भोपाल. यहां से बीजेपी सांसद (BJP MP) प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) का फिर एक विवादास्पद बयान आया है। 10 अक्टूबर को उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक स्थान (हिंदुओं के) सरकार के कब्जे में रहते हैं। धार्मिक स्थान सरकार के संरक्षण में होते हैं, कलेक्टर उसका अध्यक्ष होता है। हिंदुओं के बड़े मंदिरों का धन अल्पसंख्यकों को जाता है, विधर्मियों को जाता है। भारत भक्ति अखाड़ा इसका विरोध करता है। हम इसके लिए संघर्ष करेंगे। हम सरकार से आवेदन करेंगे कि हमारे धार्मिक स्थान संरक्षण से मुक्त हों। हिंदू खुद इनका संरक्षण कर लेंगे। हिंदुओं का धन हिंदुओं के विकास में लगना चाहिए।

7 अक्टूबर को शाहरुख-आर्यन पर निशाना

प्रज्ञा ने कहा कि हमारे देश में रहने वाले लोग किसी भी प्रकार का गैरकानूनी काम करते हैं तो उनको भी भय होता है। ये (शाहरुख) वो लोग हैं जो कहते थे कि भारत में सुरक्षित नहीं हैं। कभी भी इन्होंने सहायता की है तो पाकिस्तान की। भारत की कभी सहायता नहीं की। कमाते यहां हैं, लगाते वहां हैं। ऐसे लोगों की असलियत निकलती जा रही है। और भी जो बचा है, वो भी सामने आ जाएगा। यहां अब देशभक्तों की आवश्यकता है। वो ही यहां रहेंगे और पनपेंगे। 

जिनका कोई लक्ष्य नहीं होता, वो भटकता है। इतनी महत्वाकांक्षा बना लो कि हम राह से भटक जाएं, ये सिर्फ उनके पास होता है। उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस दुनिया (Glamour World ) को अपनाया है। बाकी इस धरातल पर जो जीवन होता है, उसको वे स्वीकार नहीं कर पाए। इसलिए इन चीजों (Drugs) का सहारा उन लोगों को लेना पड़ता है। जिसके पास अति धन हो जाता है और वो अच्छे कामों में खर्च नहीं पाता, तो उनकी संतानें इसी तरह से काम करती हैं।

1 सितंबर को क्या बोलीं?

भोपाल तो क्या, मध्यप्रदेश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) नहीं होती। यहां राष्ट्रभक्त ज्यादा हैं। अगर ऐसा कभी होता है तो हम सब इसके लिए तैयार हैं। कांग्रेस इस बात के आरोप लगा रही है, इस सवाल पर प्रज्ञा ने कहा कि नैना साहनी को भट्टी में भूनने वाले नैतिकता की बात कैसे कर सकते हैं।

24 अगस्त को ये बयान दिया

भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा कह गईं कि पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं हैं। ये सिर्फ कांग्रेस का फोकट का प्रोपेगैंडा है। इस पर ट्विटर पर एक यूजर किशोर पुरोहित ने लिखा- तुम्हारी तरह सब स्कूटर का इस्तमाल बम-ब्लास्ट करने के लिए नहीं करते जॉब जाने के लिए भी करते हैं।

विवादास्पद बयान मध्य प्रदेश government possession Hindu religion place temple money भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर Bhopal MP Pragya Singh Thakur The Sootr हिंदू मंदिर अल्पसंख्यक goes to heretics