BHOPAL: मारने की धमकी मिलने के दो दिन बाद प्रज्ञा ने दी चेतावनी- मुझे ठोकना भी आता है; सांसद ने ये गाली भी दी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
BHOPAL: मारने की धमकी मिलने के दो दिन बाद प्रज्ञा ने दी चेतावनी- मुझे ठोकना भी आता है; सांसद ने ये गाली भी दी

BHOPAL. सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (MP Pragya Singh Thakur) ने हत्या की धमकी देने वालों को चुनौती दी है। 20 जून को उन्होंने ट्वीट किया- हां, मैं भोपाल में हूं...तुम्हारा दम भारत आने की नहीं और मुझे मारोगे?...मुझे ठोकना भी आता है। प्रज्ञा ठाकुर को 18 जून की रात करीब डेढ़ बजे जान से मारने की धमकी भरा फोन आया था। मामले के ठीक दो दिन बाद सांसद ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया।




— TheSootr (@TheSootr) June 20, 2022



ये था मामला



18 जून को रात करीब डेढ़ बजे प्रज्ञा बीजेपी कार्यालय से घर लौटीं। इसी दौरान अननोन नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को इकबाल कासकर का गुर्गा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। ​​​​​बोला- तुम्हारी हत्या होने वाली है। सूचना देना थी तो दे दी। वह इसकी जानकारी एडवांस में दे रहा है। प्रज्ञा ने हत्या का कारण पूछा था तो आरोपी बोला कि जल्द ही पता चल जाएगा। सांसद से हुई इस पूरी चर्चा की वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी।



पहले भी टारगेट हो चुकी हैं प्रज्ञा



इससे पहले प्रज्ञा को अश्लील वीडियो कॉल किए जाने का मामला सामने आया था। कॉल पर लड़की ने कपड़े उतारना शुरू कर दिया था। प्रज्ञा ठाकुर ने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भेजकर रुपए मांगे थे। आरोपी ने बीजेपी सांसद को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दूंगा। प्रज्ञा ने टीटी नगर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज की थी। बाद में आरोपी राजस्थान से पकड़े गए थे।



कौन है कासकर?



इकबाल कासकर अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का भाई है। 2017 में दर्ज तीन केसों की वजह से जेल में है। ये केस जबरन उगाही से जुड़े हैं। कासकर पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) लगा है। उस पर भाई दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर गैंग (डी-कंपनी) चलाने का आरोप है। कहा जाता है कि कासकर डी-कंपनी के अवैध धंधों को मुंबई में देखता है।


Dawood Ibrahim सोशल मीडिया Social Media ट्विटर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर Twitter Pragya Singh Thakur Bhopal MP इकबाल कासकर दाऊद इब्राहिम धमकीभरा फोन Iqbal Kaskar Theat Call