भोपाल: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारा, शव लेकर थाना पहुंची

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारा, शव लेकर थाना पहुंची

भोपाल. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कटारा हिल्स (Katara Hills) इलाके में रहने वाली एक महिला (woman) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद महिला पति (husband) का शव लेकर थाना पहुंची। मृतक मूलतः किसान था जिसका नाम धनराज मीणा है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया (ASP Rajesh Singh Bhadauria) ने बताया कि 6 दिसंबर की रात को पत्नी संगीता ने प्रेमी आशीष पाण्डेय (Ashish Pandey) के साथ मिलकर पति को मार डाला। संगीता (Sangeeta) ने पति धनराज मीणा को मारने से पहले नींद की गोलियां खिलाई थीं। हत्या का प्रमुख कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

प्रेमी के लिए पति की हत्या

संगीता मीणा का इंजीनियर आशीष पांडे के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के अफेयर की भनक बीते कुछ दिनों से पति धनराज मीणा को लग गई थी। पति ने कई बार संगीता को समझाया था। जब वह नहीं मानी तो दोनों में झगड़ा होने लगा था। पति धनराज संगीता को प्रेमी से मिलने नहीं देता था। इससे परेशान होकर पत्नी और प्रेमी ने घनराज को मारने का प्लान बनाया। दोनों ने मौका पाकर घटना को अंजाम भी दे दिया।

पति का शव थाने लेकर पहुंची पत्नी

पति को मारने के बाद संगीता ने शव को ठिकाने लगाने का पूरा प्रयास किया। दोनों हत्यारे लाश को लेकर घूमते रहे लेकिन सही ठिकाना नहीं मिला। इसीलिए लाश को छिपा नहीं पाए। लाश को बोरे में बंध रखा था। दोनों हत्यारों को इस बात का एहसास था कि पुलिस उन्हें ढूंढ लेगी, तो खुद ही पुलिस के पास पहुंच गए। दोनों गाड़ी से कटारा हिल्स थाने में पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लाश का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल भेजा गया है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Madhya Pradesh Bhopal Katara Hills Woman Ashish Pandey Sangeeta ASP Rajesh Singh Bhadauria husband wife killed husband for love affair Wife reached police station with husband body