भोपाल: नाथ बोले- मैं हिंदू हूं, बेवकूफ नहीं; हार के डर से भाग रहे कमलनाथ- VD

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल: नाथ बोले- मैं हिंदू हूं, बेवकूफ नहीं; हार के डर से भाग रहे कमलनाथ- VD

Bhopal. मध्य प्रदेश में चुनावी मौसम शुरू हो चुका है। पहले पंचायत चुनाव होने हैं, इसके बाद नगरीय निकाय चुनाव होना तय हो गया है। अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। रविवार यानी 29 मई को अधिवक्ता सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि हिंदू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं। हम धर्म का राजनीति का आधार या इवेंट नहीं बनाते। हम धर्म को इवेंट नहीं बनाते।







— TheSootr (@TheSootr) May 29, 2022

 





वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ तो पंचायत छोड़कर भाग गए। 23 हजार पंचायतें, जहां 70% आबादी गांवों में रहती है। कमलनाथ कहते हैं कि पंचायत छोड़ो, ये तो सब होता रहेगा। इस बयान से अंदाजा लगा लीजिए। पंचायतों में अच्छे लोग चुनकर आएं, लोकतंत्र मजबूत हो, इसके लिए हम काम कर रहे हैं।







— TheSootr (@TheSootr) May 29, 2022




हम भाजपाइयों को भी चुनावी फॉर्म भरना सिखाएंगे- विवेक तन्खा






अधिवक्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विवेक तन्खा ने कहा कि 52 जिलों की सूची कमलनाथ को सौंपी है। इस सूची में जिलों के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी करीब 3 लाख लोगों के लिए एजुकेशनल प्रोग्राम चलाएंगे। अगले हफ्ते टीम को भेजेंगे, जो ऑडियो वीडियो प्रजेंटेशन के जरिए सामान्य व्यक्ति को फॉर्म भरने का तरीका सिखाएगी। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी में पढ़े-लिखे लोगों की कमी है। हम उन्हें भी एजुकेट करेंगे, उन्हें भी फॉर्म भरना सिखाएंगे, ताकि उनसे भी गलती ना हो। हमें पुराना वक्त वापस लाना है और हम विधि विभाग की सहायता से सभी वर्ग लोगों को आगे लाने का काम करेंगे। कपिल सिब्बल आज भी कांग्रेस के साथ हैं। कांग्रेस पार्टी ने 2018 में भी बीजेपी के खिलाफ बिगुल फूंका था, जिसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार फिर कांग्रेस जबलपुर से 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कमलनाथ बीजेपी के पतन का बिगुल फूंकेंगे। 





ठेला ही चलाएंगे सीएम शिवराज- नाथ





कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी ठेला चलाएं, आगे भी उन्हें ठेला ही चलाना है। इन लोगों ने संविधान का मजाक बना दिया है। कांग्रेस के 15 महीने के राज में ढाई महीने आचार संहिता में चली गई। बाकी 11 महीने में कांग्रेस ने सबूत दिया। कांग्रेस ने हमेशा से पहले 10%, फिर 11% आरक्षण दिया। वहीं, बीजेपी ने आरक्षण को लेकर पूरे प्रदेश में बधाई के पोस्टर लगाए, पर आरक्षण नहीं दिया। बीजेपी कलाकारी से प्लान बना कर प्रशासन का दुरुपयोग करती है। कांग्रेस ने यह दुरुपयोग नहीं किया, इसलिए अब कोई उंगली नही उठा सकता। विवेक तन्खा का चयन (राज्यसभा कैंडिडेट के लिए) पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है। 





ये था कार्यक्रम 





कांग्रेस चुनावों के पहले अलग-अलग विभागों के सम्मेलन में जुट गई है। अब प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ माइक्रो लेवल पर संगठन की मजबूती पर फोकस कर रहे है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विधि विभाग और मानवाधिकार विभाग का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस से जुड़े प्रदेशभर के वकील शामिल हुए। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, विवेक तन्खा समेत अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वकीलों का मार्गदर्शन किया।



pcc chief BJP Rajya Sabha Election वीडी शर्मा राज्यसभा चुनाव BJP MP Chief बीजेपी कांग्रेस VD Sharma हिंदू CONGRESS Kamal Nath कमलनाथ विवेक तन्खा Hindu मप्र बीजेपी प्रमुख Vivek Tankha पीसीसी चीफ़