ब्लैकमेलिंग: भय्यू महाराज के सुसाइड का राज, IAS समेत 12 लड़कियों से थे रिलेशन

author-image
एडिट
New Update
ब्लैकमेलिंग: भय्यू महाराज के सुसाइड का राज, IAS समेत 12 लड़कियों से थे रिलेशन

इंदौर. उदय देशुमुख (Uday Deshmukh) उर्फ भय्यू महाराज (Bhaiyyu Maharaj) आत्महत्या मामले (suicide case) में नया मोड़ आ गया है। मोबाइल चैटिंग (Mobile Chatting) से खुलासा हुआ है कि महाराज पर उनकी दूसरी पत्नी आयुषी (Wife Ayushi) ने तंत्र कराया था। उनकी सेवादार पलक उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रही थी और उसने खुद को चैट में महाराज की पत्नी भी बताया था। पुलिस इस केस को साधारण मामला मान रही थी। पुलिस घरेलू विवाद में सुसाइड की रिपोर्ट पेश कर चुकी थी। लेकिन तभी महाराज के करीबी वकील निवेश बड़जात्या को 5 करोड़ की मांग करने वाला फोन आता है। जब इस फोन की जांच हुई तो पता चला कि यह फोन महाराज के ही ड्राइवर कैलाश पाटिल ने किया था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर से पूछताछ की, तो महाराज के सेवादार विनायक, शरद और शिष्या पलक के विषय में गंभीर खुलासे हुए।





पुलिस ने ड्राइवर कैलाश (driver Kailash) से और पूछताछ की तो पता चला कि वह महाराज की गाड़ी से पलक को घर से आश्रम लाने और ले जाने का काम कर चुका है। उसने स्वीकारा कि गाड़ी में पलक, विनायक और शरद जो भी बात करते थे, मैं उसे ध्यान से सुनता था। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों शरद, विनायक और पलक से बयान लिए। पुलिस को इन तीनों से पता चला कि ये लोग महाराज को आत्महत्या के लिए उकसाते थे। इसके साथ ही पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि महाराज के 2 आईएएस समेत 12 लड़कियों से प्रेम प्रसंग थे। 





ड्राइवर और वकील के बीच की बात-





ड्राइवर : मेरे पास आपको मारने का ऑर्डर आया है।



वकील : आप कौन बोल रहे हैं?



ड्राइवर : आप सुनो पहले, मेरे पास आपको मारने का ऑर्डर आया है। ठीक है... आपको जीना है तो 5 खोखे (पांच करोड़) का इंतजाम करना पड़ेगा।



वकील : मेरे पास तो इतने पैसे नहीं हैं...





केस को मिला नया मोड़ : इस कॉल के बाद वकील ने पुलिस को जानकारी दी। एमआईजी थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी महाराज का ड्राइवर रह चुका है। इसकी पहचान कैलाश पाटिल के रूप में हुई। इसे कुछ दिन पहले ही महाराज ने नौकरी से निकाला था। उसे लगा वकील को धमकाने से पैसे मिल जाएंगे। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो पता चला कि महाराज अपनों की वजह से परेशान थे। यहां से पुलिस ने महाराज के केस को दोबारा शुरू किया। जिसे पुलिस ने सामान्य सुसाइड मानकर बंद कर दिया था।





ड्राइवर ने महाराज के बारे में ये बताया : ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि मैं 2004 से महाराज की गाड़ी चला रहा था। इस दौरान मुझे बड़े-बड़े लोगों से मिलने और बात करने का मौका मिला। इस दौरान मुझे थोड़ी-थोड़ी अंग्रेजी आने लगी थी। लेकिन यह बात महाराज को पता नहीं थी। इसीलिए गाड़ी में लड़कियों से बात करते रहते थे।





उसने पुलिस को बताया कि शालिनी, मल्लिका, सोनिया, पलक सहित 12 लड़कियों से महाराज के संबंध थे। इन 12 लड़कियों में दो आईएएस भी थी। ये सब कुछ मेरे अलावा विनायक और शेखर को भी पता था। 





इसी दौरान मुझे 6 महीने के लिए  पुणे भेजा गया। इस कारण मैं आश्रम से दूर हो गया। ब्लैकमेल करने वाली लड़की (पलक) महाराज की विश्वसनीय मनमीत के घर के सामने रहती थी। मनमीत ने विनायक और शेखर से मिलवाया था। उसे आश्रम में रखवा दिया और वह कामकाज संभालने लगी।





पलक ने बना लिए थे अश्लील वीडियो : गौरतलब है कि भय्यू महाराज की सेवादार पलक ने उनके अश्लील वीडियो बना लिए थे। इनके जरिए वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी। जब भय्यू महाराज ने आयुषी के साथ 17 अप्रैल 2017 को शादी की, तो पलक भी उन पर एक साल के अंदर शादी करने का दबाव बनाने लगी। पलक दो साल से ज्यादा वक्त से भय्यू महाराज के साथ थी। वह महाराज से शादी करना चाहती थी, लेकिन महाराज की डॉ. आयुषी से शादी हो गई। उसने महाराज की शादी वाले दिन भी जमकर हंगामा किया था।





2018 में भय्यू महाराज ने मारी थी खुद को गोली : भय्यू महाराज ने साल 2018 की 12 जून को अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस में महाराज के 2 सेवादारों विनायक और शरद को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शरद ड्राइवर था, जबकि विनायक पुराना कर्मचारी। 



porn videos Suicide Case अश्लील वीडियो शरद विनायक ड्राइवर कैलाश पत्नी आयुषी मोबाइल चैटिंग आत्महत्या मामले उदय देशुमुख Sharad Vinayak driver Kailash पलक wife Ayushi mobile chatting Uday Deshmukh भय्यू महाराज palak Bhaiyyu maharaj