गुना में फसल काटने को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 12 लोग घायल; दूर से तमाशा देखती रही पुलिस

author-image
Naveen Modi
एडिट
New Update
गुना में फसल काटने को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 12 लोग घायल; दूर से तमाशा देखती रही पुलिस

GUNA. गुना की मकसूदनगढ़ तहसील के बीदोरिया गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। फसल काटने को लेकर हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और लाठी-डंडे भी चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हुए हैं जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष के वक्त पुलिस भी मौजूद थी लेकिन वो तमाशा देखती रही। संघर्ष के दौरान फायरिंग की भी खबर है।





ट्रैक्टर में लगाई आग





बीदोरिया गांव में मीणा समाज और सोंधिया समाज के लोगों में फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक ट्रैक्टर में भी आग लगा दी गई। मारपीट में मीणा समाज के 11 और सोंधिया समाज का एक व्यक्ति घायल हुआ है। पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।





दूसरे की फसल काटने को लेकर हुआ विवाद





मारपीट में घायल मीणा समाज के लोगों के परिजन का कहना है कि सोंधिया समाज के लोग उनकी सोयाबीन की फसल काट रहे थे। उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया। सोंधिया समाज के लोगों ने 3 बार फायरिंग की। वे 20-25 लोग 2 बंदूकें लेकर आए थे। ये पूरा विवाद पुलिस के सामने ही हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।



MP News मध्यप्रदेश की खबरें दो पक्षों के 12 लोग घायल गुना में खूनी संघर्ष 12 people from two sides injured Bloody conflict Maksudangarh guna