डेढ़ महीने से फरार चल रहे दोनों आरोपी डॉक्टरों ने किया सरेंडर, अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेजा

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
डेढ़ महीने से फरार चल रहे दोनों आरोपी डॉक्टरों ने किया सरेंडर, अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेजा

JABALPUR. जबलपुर में 1 अगस्त को हुए न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल अग्निकांड मामले में फरार चल रहे डॉ निशिंत गुप्ता और डॉ सुरेश पटेल को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी डॉक्टरों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने दोनों को पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड दी है।





दो दिन पहले हुई थी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज





दरअसल दोनों फरार डॉक्टरों की अग्रिम जमानत अर्जी हाईकोर्ट में दो दिन पहले ही खारिज हो गई थी। इतने लंबे समय तक फरार रहने के कारण दोनों पर कुर्की और भगोड़ा घोषित किए जाने की कार्रवाई की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। सूत्रों की मानें तो इस बात से भयभीत दोनों आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जबकि विजय नगर थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी जिसके बाद मिले इनपुट के चलते इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।





मामले में अब तक 6 गिरफ्तारियां





अस्पताल अग्निकांड मामले में पुलिस ने पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि 1 अगस्त से ही डॉ निशंक गुप्ता और डॉ सुरेश पटेल फरार चल रहे थे। बता दें कि इस अग्निकांड में 8 लोगों ने अपनी जान गवांई थी वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों फरार डॉक्टरों पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस रिमांड में अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। 



 



Jabalpur hospital fire case अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेजा डेढ़ महीने फरार चल रहे दोनों आरोपी डॉक्टरों ने किया सरेंडर the court sent them on remand for two days surrendered who were absconding for one and a half months Both the accused doctors जबलपुर का अस्पताल अग्निकांड मामला