ग्वालियरः जहर खाकर थाने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
ग्वालियरः जहर खाकर थाने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

देव श्रीमाली, Gwalior. एक लड़का और एक लड़की रात आठ बजे जनकगंज थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपना नाम बताया और बोला कि हम दोनों ने शादी कर ली है लेकिन पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर रखा है। पुलिस ने जब दोनो से पूछताछ शुरू की तो, लड़की ने बताया कि वे दोनो अपनी जेब मे जहर की पुड़िया लेकर आएं है। जब लड़की की तलाशी ली तो, उसकी जेब मे मीठी सुपारी में सल्फास मिली पुड़िया मिल गई, लेकिन लड़का बोला उसने तो जहर खा भी लिया। यह सुनते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। लड़के को तत्काल अस्पताल भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 





तीन दिन पहले हुए थे गायब





जनकगंज इलाके के गोल पहाड़िया क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की गायब हुई थी । लड़की के परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई थी कि उनकी लड़की को रिश्ते में जीजा लगने वाला कृष्णा जैन नामक युवक अगवा करके ले गया है। इसके आधार पर कृष्णा के खिलाफ धारा 363 आईपीसी के तहत अपहरण का केस दर्ज कर उसके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था ।





रात को पहुंचे थाने





युवक और नाबालिग युवती दोनो गुरुवार की रात अचानक जनकगंज थाने पहुंच गए और उन्होंने बताया कि वे वही है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। यह सुन पुलिस सक्रिय हुई। इस बीच लड़की के कुछ परिजन भी थाने पहुंच गए। पूछताछ शुरू हुई तो लड़की ने बताया कि वे अब मरने के इरादे से ही आये है और जेब मे जहर की पुड़िया भी साथ लेकर निकले है। यह सुन महिला पुलिस के होश उड़ गए। उसने फटाफट उसे कवर कर तलाशी ली तो जीन्स की जेब मे मीठी सुपारी की पुड़िया मिली जिसमे सल्फास मिली हुई थी। लेकिन कृष्णा ने कहा कि, उसने तो पुड़िया खा भी ली। यह सुनकर थाने में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी अफसरों को दी गई। कुछ ही देर में सारे बड़े अफसर पहुंच गए। कृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 





न्यायिक जांच शुरू





घटना के बाद एसपी अमित सांघी ने बताया कि आरोपी बाहर से ही जहर खाकर आया था लेकिन वह पुलिस थाने में आ गया था इसलिए इस मामले की जांच के लिए जिला जज को पत्र भेजा गया था। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच के लिए एक न्यायाधीश को नियुक्त भी कर दी गई है। 





मृतक के पिता का आरोप 





मृतक के पिता जेके जैन ने इसे हत्या बताया और आरोप लगाया कि, उसके बेटे को लड़की की मां ने षडयंत्र पूर्वक जहर दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए।







 



death ग्वालियर न्यूज जहर मध्यप्रदेश न्यूज Janakganj Police Station पुलिस मौत जनकगंज थाना Gwalior News Madhya Pradesh News Poison police