शिवपुरी में वन अमले पर हमला करने वालों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने 10 से ज्यादा मकान जमींदोज किए

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
शिवपुरी में वन अमले पर हमला करने वालों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने 10 से ज्यादा मकान जमींदोज किए

मनोज भार्गव, GWALIOR. शिवपुरी जिले में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोज़र चला। 18 अक्टूबर को ये कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई, जिन्होंने 17 अक्टूबर को वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ,प्रशासन और वन विभाग की साझा टीम ने हमलवारों के कच्चे -पक्के मकान जमींदोज किए, मौके से कृषि यंत्र और अन्य सामान भी जब्त कर लिया। 



कल हुई थी घटना 



मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सतनबाडा वन परिक्षेत्र की वन रक्षक टीम पर वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे एक दर्जन से भी ज्यादा वन माफियाओं ने कल हमला किया था . जिसमे डिप्टी रेंजर सहित चार वन कर्मी घायल हुए थे , वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और घायल वन कर्मियों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया था  | वहीं सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच क्र वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी हालाँकि हमलावर घटना के बाद से ही अपने -अपने घर छोड़कर फरार हो गए थे। 



प्रशासन ने बनाई रणनीति 



इस मामले को प्रशासन ने काफी गम्भीरता से लिया और कल देर रात तक कलेक्टर , डीएफओ और पुलिस अधीक्षक के साथ लम्बी बैठक हुई और आज सुबह तूने विभागों के लगभग डेढ़ सौ लगों का अमला तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा। वन, पुलिस, व राजस्व अमले ने ग्राम अमरखोआ की वनभूमि पर बने डेढ़ दर्जन कच्चे पक्के मकानों को जमींदोज कर दिया। 200 बीघा वनभूमि को मुक्त करा लिया गया। मौके से कृषि उपकरणों के साथ साथ 3 बोरवेल मोटरों को भी जप्त किया गया है। वन विभाग के 150, पुलिस के 50 और राजस्व विभाग के दर्जनभर अधिकारी कर्मचारी इस पूरी कार्यवाही में शामिल हुए। 3 बुलडोजरों ने करीब 3 घण्टे में इस पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया।


वन रक्षकों पर किया था हमला शिवपुरी हमलावरों के घर तोड़े bulldozers on attackers houses attacked on forest guards Shivpuri attackers houses Destroy शिवपुरी न्यूज Shivpuri News हमलावरों के घरों पर बुलडोजर चलाए