बुरहानपुर: प्राइमरी स्कूल में नवनिर्मित प्याऊ की दीवार गिरी, एक छात्रा की मौत, 3 घायल

author-image
एडिट
New Update
बुरहानपुर: प्राइमरी स्कूल में नवनिर्मित प्याऊ की दीवार गिरी, एक छात्रा की मौत, 3 घायल

बुरहानपुर. बुरहानपुर (Burhanpur) जिल के शाहपुर थाना (Shahpur Police Station) क्षेत्रार्गत ग्राम झापरपुरा (Jhaparpura) में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पीएचई विभाग (PHE Department) द्वारा प्याऊ (Payau) का निर्माण करवाया गया था। घटीया क्वालिटी से किया गया निर्माण कार्य। जिस वजह से आज अचानक दीवार भर-भराकर जा गिरी। इस दीवार के नीचे चार बच्चे दब गए, जो पानी पीने के लिए गए थे। जिसमें से एक की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में एक बालिका आफरीन पिता सत्तार 8 साल की मौत हो गई है। हादसे का शिकार बने बच्चों में आफरीन (8) पुत्र सत्तार की मौत हो गई, जबकि आलिया (8) ​​​​​​ पुत्री अकबर, तबस्सुम (8) पुत्री अकबर जुड़वां बहनें हैं। जोया पिता इब्राहिम 7 साल घायल हो गए।

निर्माण कार्य घटिया होने से हुआ हादसा

बुरहानपुर जिले के ग्राम झापरपुरा में प्राइमरी शाला परिसर में बच्चों के लिए प्याऊ का निर्माण किया गया था। यह कार्य पीएचई विभाग के अधीन करवाया गया था। ठेकेदार और पीएचई विभाग ने मिलकर निर्माण कार्य घटिया क्वालिटी का किया। इसी कारण यहां निर्मित दीवार अचानक जा गिरी। जब यह दीवार गिरी, तब इसके पास में स्कूल के बच्चे खड़े थे, जिसमें से चार बच्चे इस हादसे का शिकार हो गए। 

मामले में जब स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मोहन सिंह चौहान (Principal Mohan Singh Chauhan) से बात की, तो उन्होंने बताया कि वह निर्वाचन संबंधित काम से बोदरली गए थे। इसीलिए घटना स्थल पर  नहीं थे। उन्होंने बताया कि प्याऊ का निर्माण दो महीने पहले ही हुआ था, जो गुरुवार शाम अचानक प्याऊ गिर गया। वहीं ग्रामिणों  ने भी भ्रष्टाचार (Corruption) का आरोप लगाया। डीपीसी रविंद्र महाजन, बीआरसी राजकुमार मंडलोई (Ravindra Mahajan, BRC Rajkumar Mandloi) मौके पर पहुंचे। बाद में दोनों ही जिला अस्पताल भी गए। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है। 

burhanpur BRC Rajkumar Mandloi Ravindra Mahajan Principal Mohan Singh Chauhan Payau corruption Jhaparpura Shahpur Police Station PHE department