CHHATARPUR: बोरवेल में गिरा था बच्चा, 7 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सकुशल निकाला गया; स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर गड्ढे में उतरे थे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
CHHATARPUR: बोरवेल में गिरा था बच्चा, 7 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सकुशल निकाला गया; स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर गड्ढे में उतरे थे

CHHATARPUR. बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम को सकुशल निकाल लिया गया है। 29 जून को करीब 7 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को निकाला गया। बच्चा करीब 25 फीट की गहराई में फंसा था। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के गड्ढे में रस्सी डाली, ये रस्सी बच्चे ने अपने कंधे में फंसा ली, जिसके बाद उसे धीरे-धीरे खींचकर गड्ढे से निकाल लिया गया। रेस्क्यू में सेना ने भी मोर्चा संभाला। इसके अलावा SDERF, प्रशासन और पुलिस भी पूरे समय मौके पर मौजूद रही। बच्चे को सकुशल निकाले जाने के बाद परिजन के साथ ही ग्रामीणों और प्रशासन की टीम ने राहत की सांस ली।





बारिश से रेस्क्यू में परेशानी भी आई। पानी से बचने के लिए तिरपाल से गड्ढे के आसपास का क्षेत्र कवर कर दिया गया था। खुद कलेक्टर और पुलिस अधिकारी कई बार बचाव के लिए खोदे गए गड्ढे में उतरे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उसे ऑक्सीजन भी दी गई। गड्‌ढे के पास करीब 28 फीट से भी गहरी खुदाई की गई।





tirpal





कैमरे में नजर आया बच्चे का मूवमेंट





घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा और पठापुर गांव के पास की है। यहां नारायणपुरा के रहने वाले अखिलेश यादव का 4 साल का बेटा दीपेंद्र यादव परिवार के साथ खेत पर गया था। जो खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। बच्चा दोपहर ढाई बजे से गड्ढे में फंसा था। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। बोरवेल के अंदर कैमरा डाला गया, जिसमें बच्चे का मूवमेंट भी नजर आया । मौके पर SDERF (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स) की टीम ने मोर्चा संभाला। परिजन ने बताया, एक साल पहले ही बोर करवाया था। पानी नहीं निकलने के कारण बोरवेल को कंटीली झाड़ियां रखकर बंद कर दिया गया। बारिश के पहले खेत बनाने के लिए हाल ही में झाड़ियां हटवाई थीं।







rescue



गड्ढे में कैमरा डाला गया था। कलेक्टर संदीप जीआर अंतिम तक घटनास्थल पर रहे।







बच्चा बात कर रहा है, ऑक्सीजन सप्लाई शुरू





छतरपुर के नारायणपुरा निवासी अखिलेश यादव का 4 साल का बेटा दीपेंद्र बोरवेल में गिर गया। वह परिवार के साथ खेत पर गया था, जहां खेलते-खेलते वह बोरवेल में गिर गया। घटना 29 जून दोपहर करीब ढाई बजे हुई। कलेक्टर संदीप जीआर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चा 40 फीट की गहराई पर फंसा है। वो बात कर रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है।







— TheSootr (@TheSootr) June 29, 2022





रेस्क्यू में टीम के अलावा ग्रामीण भी लगे





बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम के करीब 150 लोग जुटे हैं। इसमें SDERF, पुलिस, नगर पालिका और नगर सेना की टीम शामिल है। इसके अलावा करीब 300 से ज्यादा ग्रामीण भी मौजूद हैं। तीन जेसीबी से बोरवेल से करीब 7 फीट दूर से खुदाई की जा रही है।





मां बोली- बारिश के पहले ही हटाई थी झाड़ियां





मां लक्ष्मी यादव ने बताया कि बेटा दादा के साथ खेत पर गया था। उनके दो बेटे हैं। बड़ा नरेश और छोटा दीपेंद्र है। पिछले साल ही नर्सरी में एडमिशन करवाया था। एक साल पहले ही खेत पर बोर करवाया था। पानी नहीं निकलने के कारण बोरवेल को कंटीली झाड़ियां रखकर बंद कर दिया गया था। बारिश के पहले खेत बनाने के लिए हाल ही में झाड़ियों को हटाया गया था। वहां खेलते हुए वह बोरवेल के पास गया और हादसा हो गया।







Borewell



बच्चे की मां लक्ष्मी और कलेक्टर संदीप जीआर।







कलेक्टर बोले- बारिश के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत





कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि बच्चा 30 से 40 फीट पर फंसा है। बोरवेल के समानांतर खुदाई की जा रही है। बच्चे को ऑक्सीजन सप्लाई दी जा रही है। बारिश के कारण कीचड़ हो गई है। इससे रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कत आ रही है। इमरजेंसी ड्यूटी में लगे आलोक सिंह ने बताया कि बच्चे से बात हुई है। वह 30 से 40 फीट के बीच फंसा है। इस हिसाब से अभी बोरवेल में 5 पाइंट पर ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। गहराई ज्यादा होने पर सप्लाई के पॉइंट को बढ़ना पड़ता है। अभी हमारे पास 100 और 200 किलो के 6 सिलेंडर हैं।



Chhatarpur छतरपुर borewell बोरवेल collector कलेक्टर बचाव अभियान Rescue IAS Sandeep GR आईएएस संदीप जीआर Boy Fell Oxygen Supply बच्चा गिरा ऑक्सीजन सप्लाई