CM शिवराज ने BJP दफ्तर में फहराया झंडा, पार्टी का इतिहास बताया; कमलनाथ को ये कहा

author-image
एडिट
New Update
CM शिवराज ने BJP दफ्तर में फहराया झंडा, पार्टी का इतिहास बताया; कमलनाथ को ये कहा

भोपाल. बीजेपी ने 6 अप्रैल को अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम चौहान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने भगवा टोपी पहनी। पार्टी ने स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी भी निकाली। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान बोले कि मुझे गर्व है कि पार्टी की वजह से देश को विकास की नई दिशा मिली है। कांग्रेस मध्यप्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनके पास न दिशा है, न गति है। न नेता है, न ही नीति है और न नेतृत्व है।



मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया



पार्टी मुख्यालय पर दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बीजेपी का ध्यज फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश समेत कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भगवा टोपी पहनकर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि कई बार कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की नकल करने की कोशिश करती है। अंदर से ही विरोध के स्वर उठते हैं। कांग्रेस बिखर रही है। कांग्रेस का कुनबा टूट रहा है। इसलिए अलग ढपली और अलग राग उनके निकल रहे हैं। लाखों लाख कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जनसंघ से बीजेपी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में पूर्ण बहुमत में बीजेपी की पहली बार सरकार बनी।



शिवराज ने प्रधानमंत्री के लिए ये कहा



BJP का हर कार्यकर्ता केंद्र और राज्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने अगले साल के लिए कार्यक्रमों की घोषणा भी की। शिवराज ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक अभियानों की शुरुआत होगी। कार्यकर्ता पार्टी और सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। BJP ने रचनात्मक राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की है।

 

प्रधानमंत्री ने भी दिया संबोधन



CM शिवराज ने स्थापना दिवस के मौके पर ब्लॉग लिखा। पार्टी के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश BJP के अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के बैरसिया में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश समेत बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम को सुना। इसके अलावा प्रदेश के मंडल और जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

 


BJP Foundation Day मुख्यमंत्री Madhya Pradesh कमलनाथ कांग्रेस CONGRESS प्रधानमंत्री बीजेपी का स्थापना दिवस narendra modi Kamal Nath नरेंद्र मोदी शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश SHIVRAJ SINGH CHOUHAN Chief Minister Prime Minister