CM शिवराज का बड़ा ऐलान- उपद्रवियों से वसूली कर MP सरकार बनवाएगी दंगे में जले घर

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
CM शिवराज का बड़ा ऐलान- उपद्रवियों से वसूली कर MP सरकार बनवाएगी दंगे में जले घर

Bhopal. खरगोन दंगों के पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है। सीएम शिवराज ने दंगों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दंगे में जिनके घर जले हैं उनके घरों को सरकार बनवाएगी। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने दंगाइयों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी ने दंगा फैलाया तो मामा छोड़ेगा नहीं। कुछ ही लोग हैं, जो गड़बड़ करते हैं। दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिन लोगों ने गरीबों के घर जलाए हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उनसे ही वसूली की जाएगी।



सीएम का दिग्विजय सिंह पर निशाना



सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दंगाईयों के खिलाफ कार्रवाई करने पर दिग्विजय सिंह को दर्द होता है। कार्रवाई कैसे करें, झूठे फोटो पोस्ट करने वाले कुछ तो शर्म करो। ये मध्यप्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। लोगों को भड़काकर शांति भंग करना चाहते हैं, लेकिन किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।



हनुमान जयंती और ईद धूमधाम से मनाएं



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की नजर में सभी बराबर हैं। वे किसी भी जाति, धर्मा, पंत, वर्ण, लिंग के हों, किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सभी त्यौहार धूमधाम से मनाएं, भाईचारे से मनाएं। हनुमान जयंती, ईद और गुड फ्राइडे प्रेम से मनाएं।


मुख्यमंत्री खरगोन Khargone सख्त कार्रवाई बेडकर जयंती strict action वसूली recovered अनुसूचित जाति दंगे शिवराज सिंह चौहान Ambedkar Jayant riots Chief Minister Scheduled Caste SHIVRAJ SINGH CHOUHAN