सीएम का 'स्मैश': शिवराज ने RGPV के वाइस चांसलर के साथ खेला बैडमिंटन

author-image
एडिट
New Update
सीएम का 'स्मैश': शिवराज ने RGPV के वाइस चांसलर के साथ खेला बैडमिंटन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आपने बल्ले से शॉट लगाते तो खूब देखा होगा। अब सीएम बैडमिंटन में शॉट लगाते नजर आए। मौका था राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्विवद्यालय (RGPV) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और AIU पश्चिम क्षेत्र बैडमिंटन के शुभारंभ का। 




Koo App
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और स्वस्थ शरीर के लिए खेल बहुत आवश्यक है। खेल के कारण हमें स्वस्थ शरीर के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा के उपहार की प्राप्ति होती है।खेलों के लिए समय अवश्य निकालिये, नि:संदेह जीवन के आनंद में वृद्धि होगी। भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित खेल परिसर का लोकार्पण एवं अंतर विश्वविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 5 Jan 2022



सीएम ने VC  के साथ बैडमिंटन पर आजमाए हाथ: लोकार्पण कार्यक्रम में कहा- कोर्ट में जाकर मेरी तो इच्छा हो रही थी कि थोड़े से शॉट्स और लगाऊं, लेकिन वीसी साहब तो मैदान से हट गए, मैं यहां अतिथि नहीं हूं।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पढ़ने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए खेलना भी चाहिए। इस बार हमारे खिलाड़ियों ने ओलम्पिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। खेल में मध्यप्रदेश का स्तर भी सुधरा है। आज यही कहूंगा कि खेलिए, लेकिन कोरोना से सावधानी रखिए।



शरीर को मजबूत बनाइए, कोरोना छू नहीं पाएगा: स्टूडेंट्स से कहा कि वे पढ़ें भी और खूब खेलें। यदि शरीर मजबूत होगा तो कोविड भी नहीं छू पाएगा। वैसे ही निकल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कोरोना के दृष्टिकोण से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने RGPV के लोगों से कहा कि वह यह सोचें कि इनोवेशन रिसर्च, स्टार्टअप को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। इकोनॉमी बढ़ाने में इनका बहुत योगदान होगा। रोजगार कोई बड़ी बात नहीं है। 


RGPV CM Badminton SHIVRAJ SINGH CHOUHAN badminton championship