बाढ़ पीड़ितों को राहत: मुख्यमंत्री ने खाते में डाले 23 करोड़, अधिकारियों को चेताया

author-image
एडिट
New Update
बाढ़ पीड़ितों को राहत: मुख्यमंत्री ने खाते में डाले 23 करोड़, अधिकारियों को चेताया

श्योपुर. मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को एक बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर बात की और उनकी समस्याएं सुनी साथ ही राहत का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़ितों के खाते में 23 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

अधिकारियों को दी चेतावनी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ गुरुवार को हेलिकॉप्टर से श्योपुर के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों को 23 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए और सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की बात कही।

बात चीत के दौरान प्रशासन की गड़बड़ी की बात सामने आई, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर सर्वे या मदद के मामले में किसी की भी लापरवाही सामने आई, तो उनकी खैर नहीं।

बेघरों को घर दिलाना बताया पहली प्राथमिकता

नरेन्द्र सिंह तोमर ने श्योपुर के लोगों के लिए दुख जताया और बताया कि अब हमारी प्राथमिकता है कि, जो लोग बेघर हुए हैं उन्हें फिर से घर दिलाए जाएं। सहायता के तौर पर राहत का सामान और सर्वे करवाकर नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि, बाढ़ के कारण जो सड़कें, पुलिया, बिजली के खंभे और लाइने टूट गई हैं, उनकी मरम्मत तत्काल शुरु की जाए।

23 करोड़ Sheopur flood victims नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर शिवराज सिंह चौहान SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
Advertisment