2 एक्सीडेंट: ओंकारेश्वर में कार पलटने से 3 की मौत; छतरपुर में भीषण हादसे में 2 जान गईं

author-image
एडिट
New Update
2 एक्सीडेंट: ओंकारेश्वर में कार पलटने से 3 की मौत; छतरपुर में भीषण हादसे में 2 जान गईं

धार. यहां पर कार पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 9 घायल हो गए। सभी लोग राजस्थान के निंबाहेड़ा के रहने वाले है। सभी लोग ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे। ड्राइवर की झपकी लेने से कार अनियंत्रित हो गई। उधर, छतरपुर में एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।

छह बच्चे समेत 13 लोग थे

सभी लोगों को बदनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में 6 बच्चे समेत 13 लोग मौजूद थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन लोगों को रतलाम अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पहुंची टोल प्लाजा एंबुलेंस ने लोगों को बचाया।

छतरपुर में भीषण हादसा

छतरपुर में NH-39 पर 1 सितंबर को देर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि पीछे बैठा शख्स बुरी तरह से गेट में फंस गया। उसे गेट को काटकर बाहर निकाला गया। दोनों मृतक जालौन के रहने वाले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल और शवों को अस्पताल भिजवाया।

Rajasthan Omkareshwar 9 INJURED 9 लोग घायल ओंकारेश्वर मंदिर 3 लोगों की हालत गंभीर car going car overturned राजस्थान 3 killed दर्शन