गुना: IRS अधिकारी के घर पर हमला करने वालों को पकड़ने पर पुलिस को देंगे इनाम

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
गुना: IRS अधिकारी के घर पर हमला करने वालों को पकड़ने पर पुलिस को देंगे इनाम

नवीन मोदी, Guna. IRS अधिकारी के घर पर हमले के मामले में रिटायर्ड IPS अधिकारी रघुवीर सिंह ने पुलिस को इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने थाने के नए भवन के मौके पर मंच से ऐलान किया कि IRS अधिकारी के घर पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने पर वे पुलिस की टीम को व्यक्तिगत रूप से 25 हजार रुपए इनाम देंगे। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से पूरे मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की अपील की है।





30 अप्रैल को हुआ था हमला, दिग्विजय सिंह ने की थी SIT जांच की मांग





30 अप्रैल को गुना की चाचौड़ा तहसील के पेंची गांव में IRS अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना के घर पर दो बार बदमाशों ने हमला किया। एक बार रात में और दूसरी बार सुबह बदमाशों ने हमला किया। हमले में IRS प्रद्युमन सिंह मीना को भी मामूली चोट आई थीं। मामले में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने हमले को कानून व्यवस्था के लिए शर्मनाक बताया था। दिग्विजय सिंह ने गुना SP से इसकी जांच करने के लिए SIT गठित करने की मांग की थी।







— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 30, 2022




हमले के बाद हुए थे आरोप-प्रत्यारोप






हमले के बाद गुना के चाचौड़ा इलाके में दो राजनीतिक परिवारों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए थे। एक पक्ष पूर्व विधायक ममता मीना और उनके रिटायर्ड IPS पति रघुवीर मीना का था, तो वहीं दूसरा पक्ष IRS प्रद्युम्न मीना और उनकी पत्नी प्रियंका पेंची का था। चाचौड़ा की राजनीति में सक्रिय हुई प्रियंका पेंची ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए चाचौड़ा की पूर्व विधायक और भाजपा नेता ममता मीना के पति रघुवीर सिंह मीना पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया था। वहीं रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीना ने फेसबुक पर जवाब देकर पूछा था कि देवीजी आप कौन हैं, गुंडई की परिभाषा बताएं।



 



मध्यप्रदेश MP guna attack गुना पुलिस मध्यप्रदेश की खबरें Announcement statement reward इनाम home Retired IPS Raghuveer Singh Meena poilice IRS Officer Pradyuman Singh Meena रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीना IRS अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना