धर्म बदलकर 3 साल किया रेप, अब शादी से इनकार; बोला- मुसलमान बनो, तभी बीवी बनाऊंगा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
धर्म बदलकर 3 साल किया रेप, अब शादी से इनकार; बोला- मुसलमान बनो, तभी बीवी बनाऊंगा

Bhopal. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां जनरल हॉस्पिटल के संचालक ने 31 साल की फिजियोथेरेपिस्ट से धर्म छिपाकर पहले उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब फिजियोथेरेपिस्ट ने शादी करने की बात कही तो हॉस्पिटल के संचालक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि अगर वे मुस्लिम बनेगी तो ही उससे निकाह करेगा। फिजियोथेरेपिस्ट के मना करने के बाद आरोपी निहाल ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। यहां तक की फिजियोथेरेपिस्ट की पुलिस थाने में शिकायत कराने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 





निहाल के जान से मारने की धमकी देने के बाद भी फिजियोथेरेपिस्ट ने हिम्मत रखी और वह अशोका गार्डन पुलिस थाने पहुंची। वहां पर उसने पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना दी। वहीं पुलिस ने आरोपी निहाल पर दुष्कर्म, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश अभी भी जारी है। 





अस्पताल में हुई थी निहाल से पहचान





जानकारी के मुताबिक फिजियोथेरेपिस्ट भोपाल के लाला लाजपत राय कॉलोनी, पंजाबी बाग, अशोका गार्डन में रहती है। 2018 में फिजियोथेरेपिस्ट की दीपक सोनी नाम के लड़के के साथ लव मैरिज हुई थी। लेकिन शादी के 1 महीने बाद ही पारिवारिक समस्याओं के कारण दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट डिपो चौराहा पर संचालित जनरल अस्पताल पर ऑन कॉल विजिटिंग पर जाती थी। हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट की मुलाकात निहाल से हुई। दोनों की बातचीत होने लगी। लेकिन निहाल ने कभी भी फिजियोथेरेपिस्ट को अपना पूरा नाम नहीं बताया। थोड़े समय बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। 





निहाल आने-जाने लगा फिजियोथेरेपिस्ट के घर





दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने के बाद निहाल, फिजियोथेरेपिस्ट के घर भी आने-जाने लगा। उसके परिवार से भी काफी घुल-मिल गया। फिजियोथेरेपिस्ट के अपने पति से अलग होने के बाद निहाल ने उसका काफी सपोर्ट किया। 20 नवंबर 2018 को फिजियोथेरेपिस्ट के घरवाले कही बाहर गए थे। इस बीच निहाल उसके घर पहुंचा और उसने अपने प्यार का इजहार किया और शादी करने की भी बात कही। ये कहकर निहाल उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे। इसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट जब भी निहाल से शादी की बात करती थी तो वे हर बार उसे टाल देता था। बाद में जब फिजियोथेरेपिस्ट ने शादी के लिए दबाव बनाया तो निहाल ने उसे कहा कि अगर वे मुसलमान बनेगी तभी वे उससे निकाह करेगा। 





निहाल ने की मारपीट शुरू





बाद में जब पीड़ित फिजियोथैरेपिस्ट ने निहाल को धर्म परिवर्तन करने के लिए मना कर दिया तो वे उसके साथ मारपीट करने लगा। थाने पर शिकायत दर्ज करवाने पर निहाल ने फिजियोथैरेपिस्ट को जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि पीड़ित फिजियोथैरेपिस्ट अशोका गार्डन पुलिस पहुंची और आरोपी निहाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपी निहाल पर दुष्कर्म, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश भोपाल Bhopal Love-Jihad लव-जिहाद police पुलिस rape दुष्कर्म Muslim जनरल हॉस्पिटल लाजपत राय कॉलोनी निहाल General Hospital Lajpat Rai Colony Nihal