छिंदवाड़ा: बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में पथराव, CM के पुतला दहन पर हुआ विवाद

author-image
एडिट
New Update
छिंदवाड़ा: बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में पथराव, CM के पुतला दहन पर हुआ विवाद

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) का पुतला फूंकने को लेकर सिंगोडी (Singodi) में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं (workers) के बीच पथराव हो गया है। दो दिन पहले सिंगोडी में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। यहां दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। मामला इतना अधिक गर्माया कि जिला युवा कांग्रेस ने दोबारा प्रदर्शन करने की घोषणा की। जिला युवा कांग्रेस ने आज यानि 30 दिसंबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। बीजेपी मंडल सिंगोड़ी ने भी इसे अपने स्वाभिमान की बात बना ली और घोषणा कर दी है कि यहां युवा कांग्रेस को मुख्यमंत्री का पुतला नहीं फूंकने देंगे। भाजपाइयों ने कुछ कांग्रेसियों को घेरकर मारा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चलाई।

पुतला दहन पर हुआ विवाद

अमरवाडा विधानसभा (Amarwada Assembly) के सिंगोडी में दोनों दलों के बीच तनाव की स्थिति बन गई और दोनों दलों के बीच पथराव हो गया है। कार्यक्रम में सिंगोड़ी पहुंचे युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य आहके (Amarwada Assembly) समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। बीजेपी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार (Speaker Sonu Sarswar) और बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पुतला दहन  रोकने के लिए एकत्रित होकर कांग्रेसियों का सामना करने के लिए पथराव कर दिया। दोनों ही दलों के बड़े नेता एकत्रित होने लगे हैं। इसके लेकर काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों का कहना था कि मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में सफल रहा।

कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

युवा कांग्रेसियों ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेसियों ने चौकी का घेराव करते हुए नारेबाजी की। सूचना पर चौरई विधायक चौधरी सुजीत सिंह और अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी सिंगोड़ी पहुंचे। विवाद के बीच एएसपी  संजीव उइके और अन्य अधिकारियों के साथ भी प्रदर्शनकारियों ने धक्का-मुक्की की। जब स्थिति बेकाबू होती दिखीं तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एएसपी संजीव उईके (ASP Sanjeev Uike) ने कहा कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की निशानदेही लेकर कार्रवाई करेगी।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Madhya Pradesh CONGRESS BJP Chief Minister Shivraj Singh Chouhan workers Singodi Amarwada Assembly Speaker Sonu Sarswar ASP Sanjeev Uike