Bhopal : MP में चिकनपॉक्स की एंट्री, राजधानी के 2 गांव में मिले 3 मरीज

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
Bhopal : MP में चिकनपॉक्स की एंट्री, राजधानी के 2 गांव में मिले 3 मरीज

Bhopal. कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर में मंकीपॉक्स की दहशत है। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में मंकीपॉक्स कके संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों और विदेशी यात्रियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में चिकनपॉक्स के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाई है। राजधानी भोपाल के दो गांवों में स्कूल के 3 बच्चे चिकनपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। चिकनपॉक्स के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।



मेंडोरा गांव में भाई के बाद बहन चिकनपॉक्स से पीड़ित



भोपाल के रातीबड़ इलाके के मेंडोरा गांव की जैन बस्ती में 2 बच्चे चिकनपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों भाई-बहन हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 12 साल की बच्ची को तेज बुखार था और उसके शरीर पर पानी से भरे दाने हो रहे थे। कुछ दिन पहले बच्ची के 9 साल के भाई को चिकनपॉक्स हुआ था। हेल्थ वर्कर्स ने आसपास के 50 घरों का सर्वे किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों बच्चों को सभी टीके लग चुके हैं।



नाथू बरखेड़ा में 24 साल के युवक को चिकनपॉक्स



भोपाल के नाथू बरखेड़ा गांव में 24 साल के युवक को चिकनपॉक्स हुआ है। युवक के शरीर और चेहरे पर पानी से भरे हुए दाने निकले थे। जब मरीज की मां उप स्वास्थ्य केंद्र पर दवाई लेने पहुंची थी तो मामले का खुलासा हुआ। CMHO ने मरीज को साथ लाने की बात कही तो मां ने बताया कि वो घर से बाहर नहीं निकल सकता। CMHO ने जोर देकर पूछा तो चिकनपॉक्स की बात का खुलासा हुआ, जिसके बाद टीम ने मरीज के आसपास के घरों का सर्वे किया।  


चिकनपॉक्स 2 गांव MP News 3 मरीज मध्यप्रदेश की खबरें Health MP 2 village 3 chickenpox patients Bhopal Chickenpox entry in MP Chickenpox बीमारी मध्यप्रदेश भोपाल स्वास्थ्य disease