/sootr/media/post_banners/3548e75c7bec61878d09b205427cbd693e112acad2629d350198057c1a68c89a.jpeg)
शिवपुरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी में पानी की समस्या बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है। इसी संबंध में शहर की महिलाएं एकत्रित होकर कलेक्टर अक्षय सिंह से मिली। महिलाओं ने कलेक्टर से परेशानी दूर करने के लिए गुहार लगाई। कलेक्टर ने परेशानी दूर करने की जगह महिलाओं को ही परेशान कर दिया। वे महिलाओं से नाराज हो गए।
मोबाइल छीन वीडियो डिलीट करवाई
वीरेंद्र कुशवाहा नमक व्यक्ति के पानी के सवाल पूछने पर कलेक्टर अक्षय सिंह क्रोधित नजर आए। वहीं इस पूरे मामले की कवरेज कर रहे पत्रकारों को देखते ही कलेक्टर अक्षय सिंह ने पत्रकारों के मोबाइल बंद करवा दिए। जब एक पत्रकार ने वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पत्रकार पर बुरी तरह गरजे। जानकारी के अनुसार कलेक्टर अक्षय सिंह ने पहले भी इस तरह का व्यवहार किया है। शिवपुरी में संभवतः ये चौथी घटना है, जब उन्होंने पत्रकारों या आमजन से मोबाइल छीना है। उन्होंने पत्रकार से मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करवाई।
वीडियो हुआ वायरल
पूरा वाक्य वहां मौजूद अन्य पत्रकार के मोबाइल कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि वहां मौजूद पत्रकारों ने इसका विरोध करते हुए कलेक्टर को हिदायत दी कि वह इस प्रकार का व्यवहार दोबारा ना दोहराएं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।