महाकाल मंदिर का विकास कांग्रेस ने किया, बीजेपी ने कुछ नहीं किया - रॉबर्ट वाड्रा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
महाकाल मंदिर का विकास कांग्रेस ने किया, बीजेपी ने कुछ नहीं किया - रॉबर्ट वाड्रा

उज्जैन. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने देश और परिवार के लिए प्रार्थना की। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि महाकाल मंदिर के विकास के लिए कांग्रेस सरकार ने प्रयास किए, कांग्रेस की सरकार में महाकाल मंदिर का विकास हुआ है। बीजेपी ने महाकाल मंदिर के लिए कुछ भी नहीं किया। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि महाकाल मंदिर का विकास होना चाहिए क्योंकि यहां दुनिया भर से लोग आते हैं।



रॉबर्ट वाड्रा ने विधि-विधान से की पूजा



प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने विधि-विधान से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। उन्होंने पुजारियों से मंदिर के विस्तारीकरण के बारे में जानकारी ली। रॉबर्ट वाड्रा ने अंगारेश्ववर महादेव मंदिर में भात-पूजा की। महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि भात पूजा राजनीतिक क्षेत्र में काफी फलदायक मानी जाती है। इस दौरान कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर मौजूद रहे।


Robert Vadra Mahakal Temple MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP उज्जैन महाकाल मंदिर प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश priyanka gandhi रॉबर्ट वाड्रा Prayer
Advertisment