शादी के बंधन में बंधेंगे मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, 2 मई को लेंगे 7 फेरे

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
शादी के बंधन में बंधेंगे मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, 2 मई को लेंगे 7 फेरे

Dhar. मनावर विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा 2 मई को शादी करेंगे। छत्तीसगढ़ के धमतरी के अंवरी गांव की जागृति उनकी दुल्हन बनेंगी। जागृति भी एक डॉक्टर हैं। दोनों की शादी कुक्षी तहसील के तलवाड़ा के पास भैंसलाई गांव में होगी।



धार के 3 कांग्रेस विधायक दर्शन अभिलाषी



शादी के कार्ड में तीन कांग्रेस विधायकों के नाम दर्शन अभिलाषी में शामिल हैं। कुक्षी से हनी बघेल, धरमपुरी से पांचीलाल मेढ़ा, सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल दर्शन अभिलाषियों में शामिल हैं। इसके साथ ही अलीराजपुर से मुकेश पटेल और अशोक हर्षकोले के नाम भी दिए गए हैं।



डॉ. हीरालाल अलावा की आदिवासी वर्ग में गहरी पैठ



जयस के संरक्षक होने के साथ डॉ. हीरालाल अलावा ने AIIMS ने डॉक्टरी की है। 2012 से 2015 तक वे सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. हीरालाल अलावा ने मनावर में बीजेपी के 15 साल के वर्चस्व को खत्म करके पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल को मात दी थी।


कांग्रेस विधायक MP News Dhar 2 मई डॉ. हीरालाल अलावा MP मनावर शादी manawar 2 may मध्यप्रदेश की खबरें Congress MLA Dr. Hiralal Alawa धार Wedding