MP: कांग्रेस MLA विधानसभा के लोगों को हर महीने भेजेंगे अयोध्या, 18 दिसंबर से यात्रा शुरू

author-image
एडिट
New Update
MP: कांग्रेस MLA विधानसभा के लोगों को हर महीने भेजेंगे अयोध्या, 18 दिसंबर से यात्रा शुरू

इंदौर. कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (Indore MLA Sanjay Shukla) अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अयोध्या की यात्रा कराएंगे। हर महीने विधानसभा क्षेत्र की एक वार्ड से महिलाओं और पुरुषों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा। विधायक शुक्ला ने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र (इंदौर-1) में कुल 17 वार्ड आते हैं। इनमें से हर महीने 1 वार्ड के नागरिकों को अयोध्या दर्शन (Ayodhya Darshan Yatra) की यात्रा पर भेजा जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 18 दिसंबर से की जा रही है। इस दिन 600 लोगों का पहला जत्था अयोध्या की यात्रा पर रवाना होगा।

अयोध्या दर्शन हर नागरिक की इच्छा

शुक्ला ने बताया कि राम भगवान हम सभी के आदर्श हैं। हम सभी बचपन से लेकर अब तक रामायण पढ़ते और सुनते रहे हैं, जिसमें भगवान राम (Ram) के जीवन की पूरी कहानी से हम सभी परिचित हैं। ऐसे में देश के हर नागरिक की इच्छा रहती है कि वह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर वहां दर्शन करें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म स्थल पर पहुंचकर अपनी माथा टेके। इसी कारण अयोध्या यात्रा का ये आयोजन किया जा रहा है।

वार्ड-9 से पहले जत्था रवाना होगा

यात्रा के लिए कांग्रेस नेता सर्वेश तिवारी और लवेश जायसवाल को संयोजक बनाया गया है। सबसे पहले वार्ड-9 का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा, इस वार्ड की पार्षद अनीता तिवारी शुक्ला समर्थक है। यह पहला मौका है जब इंदौर में किसी विधायक के द्वारा इस तरह से अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों को भगवान राम की जन्मभूमि की यात्रा पर ले जाया जा रहा है।

अभियान The Sootr Ayodhya Darshan Yatra अयोध्या दर्शन चलो अयोध्या कैंपेन Indore MLA Sanjay Shukla