कांग्रेस का आभियान: भाजपा की इंटरनेट मीडिया पर बड़ी मशीनरी, जवाब में होगी ‘बाल कांग्रेस’

author-image
एडिट
New Update
कांग्रेस का आभियान: भाजपा की इंटरनेट मीडिया पर बड़ी मशीनरी, जवाब में होगी ‘बाल कांग्रेस’

भोपाल. आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) की जयंती (14 नवंबर) के अवसर पर राज्य भर में बाल कांग्रेस (bal Congress) का गठन किया गया। इसकी औपचारिक शुरूआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने की। इस मौक पर उन्होंने कहा कि नौजवान देश और प्रदेश का भविष्य है, पर इससे खिलवाड़ किया जा रहा है। इतिहास को तोड़मरोड़ करके प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके लिए BJP के पास इंटरनेट मीडिया की बड़ी मशीनरी है। इसका जवाब बाल कांग्रेस देगी। हम नहीं कहते कि आप कांग्रेस का साथ दीजिए पर सच्चाई को पहचानिए और उसका साथ जरूर दीजिए। आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को नीचा दिखाने का काम हो रहा है। स्वर्गीय इंदिरा गांधी की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में संगठन का पहला स्टेट कैप्टन इंदौर के लक्ष्य गुप्ता को घोषित किया गया।

कांग्रेस की संस्कृति देश को जोड़ने वाली- कमलनाथ

कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश का भविष्य तभी सुरक्षित रह सकता है, जब आप इतिहास को समझें और जानें। देश के इतिहास में कई सरकार आईं और गईं पर किसी ने ऐसा दुष्प्रचार नहीं किया। कांग्रेस और देश की संस्कृति जोड़ने की है।उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जिस स्कूल में तुम गए हो वह किसने बनाया है, जहां राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते हैं। गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया था इंदिरा गांधी ने। उन्होंंने कहा कि, मैं जिस क्षेत्र से आता हूं वहां तो दुनिया से लोगों का संबंध ही नहीं था। कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का क्रेडिट इंदिरा गांधी को जाता है। पाकिस्तान के दो हिस्से हुए तो बांग्लादेश बना। आपका ध्यान मोड़ने के लिए ये आज सर्जिकल स्ट्राइक का नाटक करते हैं। हमनें 100000 पाकिस्तानी सैनिकों को कैद किया, बांग्लादेश बना। अटल बिहारी वाजपेई ने इंदिरा गांधी को दुर्गा मां कहा और यह आज हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते हैं।”

बाल कांग्रेस सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं के जरिए किशोर और युवाओं को सच्ची देशभक्ति की भावना से जोड़ेगी और ऐसा संगठन खड़ा करेगी जो प्रदेश का नवनिर्माण करेगा। बाल कांग्रेस किशोर और युवाओं को भारत की आजादी की लड़ाई के बारे में तथ्यात्मक जानकारी देगी। उन्हें बहुत स्पष्टता से बताएगी कि किस तरह कांग्रेस के बड़े नेता पंडित नेहरू और सरदार पटेल महात्मा गांधी के नेतृत्व में ही देश के लिए लड़े। देश के संविधान निर्माण में डॉक्टर अंबेडकर को सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कांग्रेस पार्टी ने ही दी।

ब्लाक स्तर गठित होगी बाल कांग्रेस

पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन (Bal Bachchan) ने कहा कि भाजपा की सरकारें कांग्रेस (Congress) की भूमिका को गलत साबित कर रही हैं। इसका सच घर-घर तक पहुंचाने का काम बाल कांग्रेस करेगी। इसका संगठन राज्य से लेकर ब्लाक स्तर पर बनाया जाएगा। संगठन के स्टेट केप्टन लक्ष्य गुप्ता सहित अन्य ने बाल कांग्रेस की स्थापना के लिए कमल नाम का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि संगठन नौजवानों को वास्तविकता से रूबरू कराने का काम करेगा।

BJP Bal Bachchan bal Congress CONGRESS Pandit Jawaharlal Nehru Kamal Nath